

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Jalandhar News : पंजाब में आपराधिक वारदातों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। हर रोज कहीं न कहीं हत्या, लूटपाट और चोरी की वारदात सामने आती रहती है। अब ताजा घटनाक्रम में कस्बा आदमपुर के पास एक घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। पेट्रोल बम फेंकने की वारदात आदमपुर के मोहल्ला गांधी नगर मोहल्ला में घटित हुई है। इस वारदात की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है कि उसमें बाइक पर सवार 3 युवकों पेट्रोल बम फेंकते दिखाई दे रहे हैं।
आदमपुर थाना एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा यह घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे हुई। घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परिवार में उनके बेटे-बेटी विदेश में रहते हैं और वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहते हैं।
हंसराज के मुताबिक सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और मुख्य गेट पर जलने के निशान थे। मामले की सूचना तुरंत आदमपुर पुलिस को दी गई। घटना की जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


