

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : विधायक रमन अरोड़ा के बाद विजिलेंस ने नगर निगम के बिल्डिंग विभाग की इंस्पेक्टर हरप्रीत काैर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर उन्हें मेडिकल करवाने के लिए विजिलेंस टीम सिविल अस्पताल पहुंची। वीरवार दोपहर ही विजिलेंस की टीम ने महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत को किशनपुरा इलाके की बैकरी वाले से विधायक के कहने पर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था।
Jalandhar News : हरप्रीत काैर को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था। हरप्रीत की गिरफ्तारी से नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि अब विजिलेंस की राडार पर कई और कर्मचारी भी आ गए हैं। खासताैर पर जो लोग हरप्रीत काैर के साथ होते थे उन्हें ज्यादा डर लग रहा है कि हरप्रीत कहीं किसी मामले में उनका न ले ले।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


