

Jalandhar corona patient death on Thursday
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना वायरस के कारण पूरे विश्व में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जालंधर में गत दिवस मिले कोरोना पीड़ित प्रवीण कुमार वीरवार को सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रवीण कुमार को सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार कांग्रेसी विधायक के बेहद करीबी रहे थे और उनका बेटा दीपक कुमार अग्निश पिछ्ले दिनों से उक्त विधायक के साथ जरूरतमंदो को राहत सामग्री वितरित कर रहा था। जिस कारण अब कांग्रेसी विधायक सहित कई लोगों के इसकी चपेट में आने का खतरा उत्पन हो गया है। इसी कारण पूरे शहर ने भय का माहौल बन गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


