
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): २०वीं किाला रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन की पांचवीं कक्षा में पढऩे वाली हरगुन हुंडल तथा आठवीं कक्षा में पढऩे वाली एकमप्रीत ने चार स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालिय को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता पुलिस डी.ए.वी. स्कूल में आयोजित की गई। हरगुन हुंडल ने इनलाइन स्केटिंग में १००० मीटर तथा १५०० मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त किया तथा स्वर्ण पदक जीते। एकमप्रीत ने ५०० मीटर तथा १००० मीटर इनलाइन स्केटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप के लिए चयनित हुई हैं। प्रिंसीपल राजीव पालीवाल तथा वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने दोनों बच्चों व उनके अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी। स्पोट्र्स एच.ओ.डी. संजीव कुमार की प्रशंसा करते हुए राज्य स्तर में भी विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


