

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : वीकैंड लॉकडाउन के दौरान जहां पूरा शहर घरों में दुबका हुआ है वहीं शहर के बीचो-बीच सोढल मंदिर की बैक साइड में पड़ती जगदंबे गली में फायरिंग होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदंबे गली में गत रात्रि कुछ युवकों की मोहल्ला निवासियों के साथ गाली गलौज व बहस बाजी हो गई थी। जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। रात्रि की घटना से क्षुब्ध जगदंबे गली में ही रहने वाले एक युवक ने अपने 5-7 साथियों के साथ रविवार दोपहर विरोधियों पर हमला कर दिया।
इस दौरान दोनों तरफ से लगभग 6-7 फायर हुए पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलियां गली में खड़ी एक अर्टिगा कार पर लगी जिससे शेखर शर्मा नामक व्यक्ति की अर्टिगा कार का शीशा टूट गया व कार पर कई जगह गोलियों के निशान पड़ गए।
बताया जा रहा है कि रात्रि की घटना के बाद युवक ने रविवार को मोहल्ले में रहने वाले दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया इस दौरान उक्त युवक ने कट्टे से फायर किए दूसरी तरफ से भी दोनाली द्वारा फायर किए गए। गनीमत यह रही कि कि रविवार छुट्टी होने के चलते व दोपहर का समय होने के कारण सभी लोग घरों में थे जिस कारण इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


