जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Deadbody Found at Jalandhar City Railway Station : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुबह करीब 9:45 बजे प्लेटफॉर्म के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। रेलवे स्टाफ ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल जालंधर के मुर्दाघर भेज दिया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को शव के पास से न तो कोई पहचान पत्र मिला और न ही मोबाइल फोन। अधिकारियों के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 45 साल प्रतीत होती है और वह गर्म कपड़ों में था।
Deadbody Found at Jalandhar City Railway Station : नियमों के तहत शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इस अवधि में मृतक के परिजन सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। दावा न होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू होगी। मृत्यु की परिस्थितियों को समझने के लिए पुलिस स्टेशन परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अभी यह साफ नहीं है कि व्यक्ति स्टेशन पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन कारणों से हुई। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।