

CT Group Maqsuda Campus organised the ‘Shining Stars’ function
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) CT Group Of Institutions : सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मकसूदा नॉर्थ कैंपस में दो दिवसीय ‘शाइनिंग स्टार्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब भर के 70+ स्कूलों के 800+ मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की अकादमिक उपलब्धियों के साथ उनके समर्पण और अनुशासन का भी उत्सव मनाया गया।

मुख्य अतिथियों में कर्नल विनोद जोशी, एसीपी आतिश भाटिया और डी.डी.ई.ओ. राकेश कुमार शामिल रहे। चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह सैनी ने छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रेरक सत्र और आरजे वेला विक्रांत व आरजे एवी की इंटरैक्टिव गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


