Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): आज कैप्टन अमरेन्दर सिंह नाराज महिंदर सिंह केपी के घर पहुंच गए और कांग्रेस से नाराज चल रहे केपी को मना लिया। कैप्टन ने दावा किया कि चौधरी की नामांकन के समय केपी उनके साथ होंगे। केपी के घर पर कैप्टन ने बैठक करके केपी की नाराजगी को खत्म कर दिया है। केपी ने भी अपनी नाराजगी खत्म कर दी और वह भी चौधरी के साथ नामांकन भरने दौरान उपस्थित रहेंगे।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में चौधरी संतोख सिंह ने जालंधर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान विधायक बावा हैनरी, राजिंदर बेरी, कांग्रेस शहरी जिला प्रधान बलदेव सिंह देव, मेयर जगदीश राज राजा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप राय सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
इससे पहले सुबह आठ बजे ही कांग्रेस जिला प्रधान बलदेव सिंह देव अपने साथी प्रदीप राय के साथ कांग्रेस भवन पहुंच गये थे। इसके बाद कार्यकतार्ओं का हुजूम उमडऩे लगा और सुबह साढ़े नौ बजे तक कांग्रेस भवन पार्टी कायज़्कतार्ओं से खचाखच भर चुका था। इसके बाद चौधरी संतोख सिंह कांग्रेस भवन पहुंचे और विधायक राजिंदर बेरी उनसे मिले। संतोख चौधरी ने जिला प्रधान बलदेव सिंह देव के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे और संतोख चौधरी ने उनके साथ डीसी दफ्तर जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकतार्ओ का हुजूम भी उनके साथ चल रहा था। इस मौके पर जालंधर लोकसभा सीट के तहत पड़ते सभी विस इलाकों के विधायकों समेत अमृतसर केे विधाायक हरजिंदर भी पहुंचेे थे।]]>
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.