
जालंधर, 8 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP Protest March Against Punjab Govt. : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विगत दिनो अमृतसर और जालंधर में हुए ब्लास्ट के लिए भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए निराधार एवं बेबुनियाद आरोपों के विरोध में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जालंधर में भगवंत मान के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर विशाल रोष मार्च निकाला गया। यह रोष मार्च स्थानीय कचहरी चौक से लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर तक निकल गया और उसके उपरांत पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंप कर भगवंत मान के खिलाफ केस दर्ज करने कि सिफारिश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों ने की।

इस रोष मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे

इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। नेताओं ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और पंजाब की शांति, सुरक्षा एवं विकास के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा पंजाब विरोधी ताकतों और उनके समर्थकों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब के लोगों को गुमराह करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार अब जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी ताकतों के खिलाफ भाजपा मजबूती से खड़ी है और पंजाब के गद्दारों को भाजपा एवं पंजाबी मिलकर करारा जवाब देंगे।

BJP Protest March Against Punjab Govt. : पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि देश और पंजाब को तोड़ने की कोशिश करने वाली ताकतों के साथ आम आदमी पार्टी की साठगांठ अब जनता के सामने आ चुकी है। इस मौके पर कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि पंजाब में तानाशाही और झूठ की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती मुख्यमंत्री भगवंत मान को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी के दागदार किरदार और विफलताओं पर नजर डालनी चाहिए।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व राजन अंगूराल, विपन सभरवाल, जिला महामंत्री राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी, मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, भूपेंद्र कुमार, अश्विनी भंडारी, दर्शन लाल भगत, हनी कंबोज, दविंदर कालिया, जिला सचिव अनु शर्मा, अश्विनी अटवाल, मीनू शर्मा, सनी शर्मा, गोपाल कृष्ण सोनी, प्रदीप खुल्लर, अमित सिंह संधा, राजन मल्लन, राजीव धींगरा, भगवंत प्रभाकर, गौरव राय,नितिन बहरौल, मंगा पहलवान, संजीव शर्मा,बाबू अरोड़ा,यजित हरिया, राजेश कुमार आर.के., आशीष सहगल, संदीप कुमार, सुनील चोपड़ा, क्षितिज ढल, टीटू कपानिया, शैली खन्ना, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, अजमेर सिंह बादल, पंकज जुल्का, बॉबी कश्यप, दीपाली बगड़िया, रमन सरपंच, मास्टर हीरा लाल, कुलदीप मानक, नरेश वालिया, हरविंदर भट्टी, जस्सी जंडियाला, जस जौहल, राहुल, सचिन सरीन, रजनी बाला, अनीता कपूर, शालू, किरन भगत, सुमन राणा, सोनू फोल्डीवाल, शशि भगत, अनिल ठाकुर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


