





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts Group Of Institutions : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स ने हाल ही में “आईडिया टू इम्पैक्ट – टर्निंग विज़न इनटू रियलिटी” नामक कार्यशाला का सफल आयोजन किया, जिसका उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा देना और उन्हें अपने विचारों को व्यावसायिक रूप में विकसित करने का मार्गदर्शन प्रदान करना था।
Innocent Hearts Group Of Institutions : यह सत्र डॉ. सचिन खुल्लर, मैंटर, ब्रेन साइंस कोच एवं गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक द्वारा संचालित किया गया। डॉ. खुल्लर ने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार योजनाबद्ध रणनीति, निरंतर प्रयास और स्पष्ट दिशा से विचार एक सफल स्टार्टअप में परिवर्तित हो सकते हैं।
उन्होंने “अटल सफलता के 3 जादुई तत्व – प्ले, पिच और पावर अप” पर विशेष रूप से जोर दिया। सत्र के मुख्य बिंदु थे – विचार उत्पन्न करना, विज़न और मिशन को परिभाषित करना, बाज़ार अनुसंधान एवं वैलिडेशन करना, मज़बूत बिज़नेस प्लान तैयार करना और चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करना।
Innocent Hearts Group Of Institutions : डॉ. खुल्लर ने ऐसे स्टार्टअप्स के वास्तविक उदाहरण और उद्यमियों के केस स्टडी साझा किए, जिन्होंने बाधाओं को पार कर अपनी कल्पनाओं को साकार किया। छात्रों को सत्र से प्रेरणा मिली कि वे अपने विचारों पर कार्य करें, स्टार्टअप की योजना बनाने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त करें और प्रतिस्पर्धी व्यापार जगत में सफलता पाने के लिए आवश्यक कौशलों को समझें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


