

शिमला (वीकैंड रिपोर्ट)- Deputy CM wife passes away… हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का देर रात निधन हो गया। अचानक ही सिम्मी अग्निहोत्री की तबीयत बिगड़ी और इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
Deputy CM wife passes away… अस्पताल में डॉक्टरों ने सिम्मी अग्निहोत्री को मृत घोषित कर दिया। प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन) डिपार्टमेंट में बतौर प्रोफेसर सेवाएं दे रही थी। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की। उपमुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गईं। मुकेश अग्निहोत्री की बेटी का नाम आस्था है, वह आजकल विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सिम्मी गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर में ही थी कि अचानक उनका रक्तचाप घटने लगा। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था कि पंजाब के कुराली के पास उनकी मृत्यु हो गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


