
Team Una (NGO) organized a blood donation camp
ऊना, (वीकैंड रिपोर्ट) Blood Donation टीम ऊना ब्लड सर्विस(एनजीओ) और एमआरसी ग्रुप के सहयोग से आईएसबीटी बस अड्डा ऊना में स्वर्गीय लक्की दड़ोच की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रक्तदान शिविर में 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Blood Donation Camp
ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक की संभावनाएं बहुत हद तक कम हो जाती हैं क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता। इससे खून पतला होता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। इतना ही नहीं ब्लड डोनेट करने से वजन भी कम होता है। इस अवसर पर टीम ऊना ब्लड सर्विस(एनजीओ) के अध्यक्ष लविश कपिला, उपाध्यक्ष रमन दड़ोच, एमआरसी ग्रुप के महाप्रबंधक परवेश शर्मा, अमरीश राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





