

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Will India Got Latent be banned : कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट को लेकर कई राज्यों से इसे बैन करने की मांग उठी है। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी संसद में इस मुद्दे को उठाने की बात की है। अब, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट की कड़ी निंदा की है।
दरअसल समय रैना का ‘इंडियाज गॉट लेंटेट” एक कॉमेडी शो है, जिसमें आपको फूहड़ कॉमेडी देखने को मिलेगी। ये शो यूट्यूब पर स्ट्रीम होता है। इसे आप आसानी से समय रैना के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- आज गुवाहटी पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
1. आशीष चंचलानी
2. जसप्रीत सिंह
3. अपूर्व मखीजा
4. रणवीर अल्लाहबादिया
5. समय रैना और अन्य
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


