

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): Deepika Padukone Pregnant : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत के लिए एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका का सेकंड ट्रिमिस्टर फेज चल रहा है और उनकी डिलीवरी सितंबर 2024 में होने वाली है। दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही सेलेब्स से लेकर फैंस तक कोई भी खुशी से फूला नहीं समा रहा है। सभी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Deepika Padukone Pregnant : 38 साल में दीपिका अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वो हमेशा से मां बनने को लेकर एक्साइटेड रही हैं। फैंस भी उनके मदर्स क्लब में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। फाइनली फैंस को दीपिका ने खुशखबरी दे ही दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उनकी शादी में परिवारवाले ही शामिल हुए थे। इंडिया वापस आने के बाद रणवीर-दीपिका ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन भी होस्ट किया था। जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


