
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Actor Sonu Sood to appear in Ludhiana today : अभिनेता सोनू सूद की आज लुधियाना कोर्ट में पेशी है। दरअसल लुधियाना की अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। यह वारंट सूद के अदालत में गवाही देने के लिए बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में पेश न होने के कारण जारी किया गया था।
Actor Sonu Sood to appear in Ludhiana today : उल्लेखनीय है कि लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला के खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि मोहित शुक्ला ने उसे कंपनी रिजिका काइन में निवेश करने के लिए लालच देकर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। वकील का कहना है कि सोनू सूद इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।
इस कारण सोनू सूद को इस शिकायत के तहत गवाही देने के लिए अदालत में तलब किया गया था। बार-बार समन करने पर भी सोनू सूद जब अदालत में पेश नहीं हुए तो अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


