
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Threat Call of Terror Attack : सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को सोमवार एक बार फिर से गुमनाम नंबर से एक ऑटोमेटेड कॉल आई। कॉल में वकीलों से कहा गया कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के कुछ एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (advocate on record) को किए गए कॉल में कॉलर ने खुद को इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य होने का दावा किया।
यह भी पढ़ें : Terrorist Conspiracy Before Republic Day – गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश, रेल हादसा करवाने का प्लान हुआ नाकाम
उसने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट उतना ही जिम्मेदार है जितना कि मोदी सरकार। ऐसा पहली बार नहीं है जब सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को किसी अज्ञात नंबर से धमकी भरे कॉल आए हों। इस महीने की शुरुआत में वकीलों को यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में गुमनाम नंबरों से कॉल आए थे, जिसमें पंजाब के हुसैनवाला फ्लाईओवर पर PM नरेंद्र मोदी के सुरक्षा उल्लंघन की जिम्मेदारी ली गई थी।
Threat Call of Terror Attack : उस वक्त कॉलर ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ का सदस्य होने का दावा किया था। इतना ही नहीं तब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को भी एक गैर सरकारी संगठन ‘लॉयर्स वॉयस’ द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करन से परहेज करने की चेतावनी दी गई थी। लॉयर्स वॉयस’ ने PM मोदी मोदी की पंजाब में हुई सुरक्षा चूके मामले की जांच करने की मांग की थी।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/KxcxT8MhsIb06CQX3nSDn8
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





