

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Khalistan supporter arrest in Delhi : दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले कम से कम पांच दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया आपत्तिजनक नारे और भित्तिचित्र (ग्राफिटी) कथित तौर पर प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के कार्यकर्ताओं या समर्थकों द्वारा लिखे गए थे।
Khalistan supporter arrest in Delhi : उन्होंने मेट्रो की दीवारों पर ‘दिल्ली बनेगा (बनेगा) खालिस्तान’ ‘खालिस्तान रेफरेंडम जिंदाबाद’ और ‘मोदी के भारत ने सिखों का नरसंहार किया’ जैसे नारे लिखे गए थे। ये घटनाएं ऐसे समय पर सामने आई हैं जब दिल्ली में 8-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन होना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


