

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)–Fire in Delhi…दिल्ली पुलिस के वजीराबाद स्थित ‘मालखाना’ (यार्ड) में सोमवार तड़के आग लगने से कम से कम 450 वाहन जलकर खाक हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘मालखाना’ वह स्थान है जहां जब्त किए गए वाहन रखे जाते हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग तड़के चार बजे लगी। पांच दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है।
Fire in Delhi…उन्होंने बताया कि ऑपरेशन दो घंटे तक चला और सुबह छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मालखाने में खड़े 200 चार पहिया वाहन और 250 दोपहिया वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। यह मालखाना 500 वर्ग गज में फैला हुआ है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


