

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi Politics : आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नाम लिए बिना भाजपा पर कैंडिडेट्स की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायकों को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर आ रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर आज 11.30 बजे सभी 70 कैंडिडेट्स की मीटिंग बुलाई है।
Delhi Politics : केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया था। पार्टी का कहना था कि हार से बौखलाई आम आदमी पार्टी फर्जी मतदान पर उतर आई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


