नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Avadh Ojha joins AAP :जाने-माने एजुकेटर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता ली। खबर है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अवध ओझा चुनाव लड़ सकते हैं।
ओझा की आम आदमी पार्टी में एंट्री दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुई है। माना जा रहा है कि अवध ओझा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इस सवाल को लेकर पार्टी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा शिक्षा के क्षेत्र में इस देश का जानामाना नाम हैं।