
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Wine Rate Increase : अगर आप शराब के शाैकीन हैं तो अब आपको दिल्ली में शराब के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे क्योंकि दिल्ली में शराब की छूट खत्म कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Jhunjhunwala Airline : सस्ते में हवाई यात्रा करने का मौका, झुनझुनवाला की एयरलाइन 15 सितंबर से करेगी उड़ानें शुरू
देश की राजधानी में शराब की दुकानें विस्तार के बाद खुल तो गई हैं लेकिन छूट खत्म हो गई है। कई दुकानों पर तो छूट नहीं होने का पोस्टर भी लगा दिया गया है। जिसमें लिखा था कि अब शराब पर कोई छूट नहीं मिलेगी। मटियाला रोड स्थित दुकान पर यह पोस्टर लगाया गया था। दिल्ली में पहले शराब पर 25 फीसदी तक की छूट मिल रही थी। कई जगह इससे ज्यादा भी छूट मिल रही थी। इसके चलते दुकानों पर कई बार भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी थी।
Wine Rate Increase : विवादों से घिरी नई आबकारी नीति को एक महीने का विस्तार मिलने के बाद मंगलवार को दिल्ली में शराब की दुकानें खुल गई। सोमवार को एक दिन बंदी के बाद दोबारा दुकानें खुली तो शराब की किल्लत बरकरार रही। दरअसल, एक महीने के विस्तार के बाद छह जोन में शराब खुदरा बिक्री का लाइसेंस रखने वाली कंपनियों ने अपना लाइसेंस विभाग को वापस कर दिया है।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


