Today Horoscope for 8 May 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। आपके अच्छे रहन-सहन को देखकर आपके साथी आपसे ईष्या कर सकते हैं, जिनसे आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप किसी पूजा पाठ व धार्मिक का आयोजन कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आप अपने आवश्यक काम को पूरा करेंगे। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। आपको संतान पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी, तभी वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस कर पाएगी। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में यदि किसी सदस्य से कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसे आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अपने चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको अपनी आय के स्रोतों को बढ़ाने पर पूरा जोर देना होगा। आप बिजनेस के कामों को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने बढ़ते खर्चों पर रोक लगाएं, तो बेहतर रहेगा। अपनी शान शौकत के चक्कर में आप कुछ महंगे गैजेट्स की खरीदारी कर सकते हैं, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आप किसी को पार्टनर न बनाएं, नहीं तो किसी गलत बात पर हां में हां मिला सकते है।
Today Horoscope for 8 May 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कानूनी मामलों को लेकर दिन अच्छा रहने वाला है। नई नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं। आज खान-पान पर पूरा ध्यान दें, अत्यधिक तले भुने भोजन से आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज कोई भी काम सोच-विचार कर ही करें। अपने काम में एकाग्र होकर आगे बढ़ें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती हो, तो आप उसे सुधारने की कोशिश करें। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन हो सकता है, जिस कारण माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के काम से खुश होकर पदोन्नति हो सकती है। आप जीवनसाथी को लेकर डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको कोई संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी छोटे-मोटे जश्न का आयोजन हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
धन संबंधी मामलों के लिए दिन अच्छा है। यदि आप कोई नई संपत्ति खरीद रहे तो वो आपको भविष्य में लाभ देगी। आज आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी पुराने निवेश से दुगना लाभ मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने से ज्यादा दूसरे काम की चिंता सताएगी। राजनीति में कार्यरत लोगों के काम की प्रशंसा होगी। उन्हें किसी अच्छे पद की को प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो इस कारण आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
Today Horoscope for 8 May 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, क्योंकि उन्हें अपनी योजनाओं से मन मुताबिक लाभ न मिलने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।