
Today Horoscope for 7 January 2022
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार विस्तार को लेकर नई योजनाएं अमल में आएंगी, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। आकस्मिक प्रवास की संभावना रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों से मन में हताशा का भाव आ सकता है। अनैतिक कार्यों से बचना होगा। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिवार के साथ दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन में बीतेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रसन्न रहेगा। खान-पान से बचें।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन एवं वस्त्र-आभूषणों की खरीदी कर सकते हैं। घर की सजावट में विशेष ध्यान देंगे।
Today Horoscope for 7 January 2022
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 1 January to 7 January 2022 – साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और गृहस्थ जीवन में परेशानियों का निराकरण होगा। साथ ही संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों का भी रास्ता निकलेगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। धार्मिक और आध्यामित गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढकऱ भाग लेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचना होगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कुम्भ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छायी रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवेश हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी, जो कि लाभदायक रहेगी।
Today Horoscope for 7 January 2022
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/E8PqkoZdDO07VDyNSWriQh
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




