Today Horoscope for 6 June 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल पर निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपने अपनी माता जी के शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज किया, तो वह बढ़ सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को भी निभाएंगे। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी,विवाह की बात पक्की भी हो सकती है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके काम में यदि कुछ अड़चन आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको धन संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। परिवार में यदि कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर कार्यरत हैं, तो वह उनसे मिलने आ सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपका कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह भी चल सकता है। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें,नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है और शीघ्रता में कोई निर्णय ना लें। परिजनों के साथ चल रहा वाद विवाद सुलझेगा। आपको कामकाज में समस्या आ सकती है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी संतान कि किसी फरमाइश को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। नौकरी में यदि आप कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिन रुक जाएं। आप अपने घर की सभी जिम्मेदारियां को आसानी से पूरा कर पाएंगे।
Today Horoscope for 6 June 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके परिवार के ही कुछ लोग आपके शत्रु बन सकते हैं। यदि आपने किसी को कोई वचन दीया है तो उसे समय रहते पूरा करें। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी शान शौकत की चीजों की खरीदारी करेंगे, जिसे देखकर आपके परिवार के ही कुछ लोग आपके शत्रु बन सकते हैं। आपको किसी से कोई वादा बहुत किया है, तो उसे आपको पूरा समय रहते करना होगा और यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए दान पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्य में खूब मन लगेगा और आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। आपका जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव भी दूर होगा। आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे, जिससे आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जो जातक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके काम के सराहना होगी । उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति पर हो सकती है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन लगाएंगे। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया तो वह आपको धोखा दे सकता है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालने की कोशिश करनी होगी। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों की जीवनसाथी की तलाश खत्म होगी।
Today Horoscope for 6 June 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को करियर में तरक्की मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। वाहन का प्रयोग आप सावधानी से करें,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। किसी अपरिचित के संपर्क में आकर आपके खर्च बढ़ सकते हैं।