Today Horoscope for 23 January 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज के दिन आगे बढ़ेंगे, तो आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढाएं। अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी। आपको नए कार्यों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ था, तो उसमें आपको कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलें। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप कानूनी मामलों में धैर्य से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने जरूरी काम को गति देंगे और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। सभी का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। यदि आपका कोई मित्र आपको निवेश संबंधी योजना बताएं, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा। आपके जरूरी कार्य को गति मिलेगी। कामकाज में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
Today Horoscope for 23 January 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। शारीरिक समस्याएं यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह दूर होगी। आप बुद्धि व विवेक से काम लें, तभी आप कार्यक्षेत्र में किसी काम को समय से पहले पूरा कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों में धैर्य दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने परिजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने आ सकती है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। आप अपने कामों से सबको जोड़ने में सफल रहेंगे। मामा पक्ष से धन लाभ मिलेगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। व्यापार में आपको उचित लाभ मिलने की संभावना है। आप अनेक कार्यों में आगे बढ़ेंगे। अभी आप कुछ समय पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें। किसी को धन उधार देने से बचें। सेवा भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। किसी से प्रलोभन में न आए, नहीं तो समस्या हो सकती है।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा। कामकाज में आपको ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों में सोच-विचार से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है।
Today Horoscope for 23 January 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए रहेगा। निजी विषयों में आप पूरी स्पष्टता बनाए रखें। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। भावनात्मक प्रदर्शन में आप जल्दबाजी न दिखाएं। किसी नए घर को खरीदने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ बातों को गुप्त रखना होगा व सभी के सामने उजागर न होने दे।