

चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) : एक और अंतरराष्ट्रीय छात्र ने कनाडा के टोरंटो में ट्रेन के नीचे आ कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। युवक पंजाब में मोगा के चरिक गांव का वासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह ने आर्थिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं के कारण आत्महत्या की है।
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय छात्र वीरेंद्र सिंह संधू ने भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। लवप्रीत सिंह एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में 2018 में टोरंटो आया था और सेंटिनल कॉलेज में पढ़ रहा था। यह जानकारी पुलिस ने 28 अप्रैल, 2021 को दी थी। युवक के दोस्तों के अनुसार, युवक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का था और कनाडा में आर्थिक और इमीग्रेशन समस्याओं से जूझ रहा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


