चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Former CM bungalow : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी 30 साल बाद खाली होने जा रही है। बेअंत सिंह का परिवार इस कोठी में रहता है। SDM संयम गर्ग ने कोठी खाली करने के निर्देश जारी किए है। संपदा विभाग की टीम मंगलवार को सेक्टर-5 स्थित कोठी नंबर-03/33 पहुंची और कोठी में रह रहे बेअंत सिंह के पुत्र तेज प्रकाश सिंह को निर्देश के संबंध में नोटिस थमाया। यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी पहले ही इस सरकारी कोठी का अलॉटमेंट निरस्त कर चुकी है। यह कोठी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को अलॉट की गई थी। कांग्रेस के नेता बेअंत सिंह वर्ष 1992 से 95 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।
यह भी पढ़ें : Delhi Liquor Policy Case : दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सीएम की बेटी का पूर्व सीए गिरफ्तार
Former CM bungalow : बेअंत सिंह 1992 से 1995 तक मुख्यमंत्री रहे है। इससे पहले जब कोठी खाली करने के जब आदेश दिए गए थे तो पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे तेज प्रकाश ने SDM कोर्ट में पटीशन दायर की थी। अब तेज प्रकाश सिंह के नाम नोटिस निकाला गया है। इस कोठी को खाली करवाने की पहले भी कई बार कोशिश हो चुकी है, लेकिन राजनीतिक दबाव व अन्य कारणों के चलते ये कोठी खाली नहीं हो पाई।