
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Gold Rate : केंद्र सरकार ने जीएसटी दर में कटौती करके जनता को बड़ी राहत दी है। इसी कटाैती का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। सोने की कीमत कम हुई है। आज सुबह सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 10 ग्राम सोने के दाम (GST Cut Impact on Gold ) सुबह 10.19 बजे 1239 रुपये घटकर 1,05,956 रुपये पर आ गए।. सिर्फ सोने ही नहीं बल्कि चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।
आज गोल्ड 1,06,860 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 97,950 रुपये के पार है। कल की तुलना में गोल्ड का रेट 300 रुपये सस्ता हुआ है। सोना हमेशा से अनिश्चित परिस्थितियों में सबसे भरोसेमंद माना जाता है। यही कारण है कि अमेरिका की कमजोर अर्थव्यवस्था और फेडरल रिजर्व के रुख को देखते हुए दुनियाभर के निवेशक सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





