कटरा (वीकैंड रिपोर्ट)- Mata Vaishno Devi : श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भक्तों की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम डिजिटल पहल की है। अब माता वैष्णो देवी को अर्पित किए जाने वाले पवित्र श्रृंगार, चोला और लहंगा-चोली को श्रद्धालु ऑनलाइन खरीद सकेंगे। इसके लिए श्राइन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विशेष व्यवस्था की है। श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए इस सुविधा की जानकारी साझा की। पोस्ट में बताया गया कि माता रानी के दिव्य स्वरूप को समर्पित पवित्र वस्त्र अब maavaishnodevi.org वेबसाइट के Souvenirs सेक्शन…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Govt. Marriage Scheme : दक्षिण कोरिया इन दिनों एक अनोखे सामाजिक संकट का सामना कर रहा है। एक ओर देश तकनीक और विकास में लगातार आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर काम का बढ़ता दबाव, महंगी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल लोगों को रिश्तों से दूर कर रही है। हालात यह हैं कि डेटिंग और शादी का चलन कमजोर पड़ता जा रहा है और देश की जन्मदर ऐतिहासिक रूप से सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। इसी चुनौती से निपटने के लिए अब सरकार ने रिश्ते और परिवार बसाने को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Chatbot Love Story : सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के साथ रिश्तों की परिभाषा भी बदलती नजर आ रही है। ऐसी ही एक अनोखी कहानी इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक शादीशुदा महिला को ChatGPT पर बनाए गए अपने ही AI चैटबॉट से प्यार हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की गर्मियों में 20 वर्षीय आयरिन (Ayrin) ने ChatGPT पर एक कस्टम AI चैटबॉट तैयार किया, जिसका नाम उन्होंने “लियो” रखा। धीरे-धीरे यह चैटबॉट आयरिन की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया। वह हफ्ते में करीब 50 से 56 घंटे लियो से…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Wedding Invitation Scam : शादी का कार्ड बन सकता है बड़ा साइबर जाल, WhatsApp पर APK फाइल से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट अगर आपके व्हाट्सएप पर अक्सर शादी का कार्ड या वेडिंग इनविटेशन फाइल आती है और आप बिना सोचे-समझे उसे खोल लेते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। आपकी यही आदत आपको भारी नुकसान में डाल सकती है। साइबर ठगों ने लोगों को फंसाने का एक नया तरीका अपनाया है, जिसमें एक छोटी सी गलती आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर सकती है। हालात की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने…
गाजियाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) – couple video viral : गाजियाबाद में संचालित नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच से जुड़े एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की है। मुरादनगर थाना पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, यह घटना 24 नवंबर 2025 की है, जब ट्रेन संख्या 23 दुहाई से मुरादनगर की ओर जा रही थी। आरोप है कि प्रीमियम कोच में सफर कर रहे एक युवक और युवती ने सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्य किया, जिससे सार्वजनिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंची। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ…
गाजियाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) – Dance Teacher Molested Minor : गाजियाबाद में एक डांस शिक्षक द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के यौन शोषण का चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की है। पीड़िता, जो इंटर कॉलेज की छात्रा है और अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहती है, पिछले कुछ दिनों से असामान्य रूप से चुप व उदास दिख रही थी। माँ के बार-बार पूछने पर भी वह डर जाती थी। अंततः विश्वास में लेने पर उसने रोते हुए बताया कि डांस क्लास के शिक्षक द्वारा कई दिनों से उसके…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab Weather Update : उत्तर भारत में जारी सर्द मौसम के बीच चंडीगढ़ और पंजाब में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ-साथ घने कोहरे का प्रभाव और तेज हो गया है। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध इतनी घनी रही कि विजिबिलिटी कई स्थानों पर 50 मीटर से भी नीचे पहुंच गई, जिससे सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई ट्रेनों को अपने निर्धारित समय से देरी से चलना पड़ा। मौसम…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) – South City club : पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन नशा मुक्त पंजाब अभियान के तहत तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन लुधियाना के कुछ क्लबों में अंडरऐज युवकों और युवतियों को अवैध शराब, हुक्का और जुआ जैसी गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है। ये घटनाएं साऊथ सिटी रोड के पैरागोन मार्कीट, सुखमणि मार्कीट, सनव्यू मार्कीट और पक्खोवाल रोड के क्लबों में सामने आई हैं, जहां रात देर तक अवैध गतिविधियां चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, इन क्लबों में स्टेग पार्टियों के नाम पर युवक-युवतियों को 5,000 से 10,000 रुपए में पास…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Jalandhar youth arrested in Pakistan : पंजाब के जालंधर जिले के शाहकोट क्षेत्र के भोयपुर गांव निवासी एक सिख युवक भारत-पाकिस्तान सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया, जहां उसे कसूर जिले में पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। पाक रेंजर्स ने युवक की हथकड़ी लगी तस्वीर भी जारी की है। युवक की पहचान शरनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो कई दिनों से घर से लापता था। घटना की जानकारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई है, जबकि परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। शरनदीप सिंह के पिता सतनाम सिंह ने बताया…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Gold-Silver price : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार बुधवार (24 दिसंबर) को 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,000 रुपये दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार (23 दिसंबर) को सोना 1,39,000 रुपये और सोमवार (22 दिसंबर) को 1,37,000 रुपये पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। बुधवार को चांदी 2,26,700 रुपये प्रति किलो रही, जबकि मंगलवार को इसका भाव 2,16,500 रुपये और सोमवार को 2,15,000 रुपये…
