जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Kulhad Pizza Couple Video Update : जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो के बाद पीड़ित ने फेसबुक पर लाइव होकर इस वीडियो को फेक बताया है। पीड़ित ने हाथ जोड़ कर लोगों से निवेदन की है कि आपके साथ की जरूरत है। इस वीडियो को डिलीट किया जाए और ना ही शेयर किया जाए। Kulhad Pizza Couple Video Update : बता दें कि इसस पहेल भी पीड़ित व्यक्ति ने फेसबुक के माध्यम से सोशल मीडिया पर सफाई पेश करते हुए कहा था…
Author: Vandna Verma
बरेली (वीकैंड रिपोर्ट) : Ex Minister Dinesh Johri Death : उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश जौहरी का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 80 साल के थे। डॉ दिनेश जौहरी लगातार तीन बार विधायक रहे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। Ex Minister Dinesh Johri Death : वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उसके बाद 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया…
धर्म (वीकैंड रिपोर्ट) : Sharad Purnima 2023 : शरद पूर्णिमा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इसे रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा या फिर कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी भ्रमण को निकलती हैं और जिनके घर साफ-सुथरे और दरवाजे खुले होते हैं, वहां प्रवेश करती हैं। कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान होती हैं, इसलिए इस दिन लोग खीर बना कर रात में चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं और फिर…
शिक्षा (वीकैंड रिपोर्ट) : Workshop of GOOGLE ADS : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने आईटी विभाग के विद्यार्थियों के लिए ‘GOOGLE ADS’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन सर्वेश धीर ( आईटी हेॅड, एडस्कोनिक, एडवरटाइजिंग एजेंसी, जालंधर) थे। सत्र में, उन्होंने सिखाया कि गूगल विज्ञापन खाता कैसे बनाना है और प्रथम अभियान संरचनाएँ कैसे स्थापित करनी हैं। उन्होंने दिखाया कि विज्ञापन समूह कैसे बनाना है, कैसे कीवर्ड अनुसंधान करना है, कैसे ऑडियंस लक्ष्यीकरण सेॅट करना है और कैसे विज्ञापन लिखना है। Workshop of GOOGLE ADS : इसके अतिरिक्त अभियान को अनुकूलित करने और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Shri Siddh Baba Sodhal Mela : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज कहा कि जिला प्रशासन 28 सितंबर को आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेकने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करेगा। इस संबंधी यहां जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि माथा टेकने आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के…
Today Horoscope for 22 September 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो कष्टों में कमी होगी। आप अपने बढ़ते खर्चों को कम करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी को धन उधार देने से पहले पूरी जांच पड़ताल करें। वृष राशि / Horoscope…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Police Action on Gangsters : पंजाब पुलिस गुरुवार को पूरे एक्शन में दिखी। मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण समेत कई शहरों में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में छापे मारे गए। मुक्तसर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों व नजदीकियों के घर में पुलिस ने छापामारी की। गोल्डी बराड़ के नजदीकियों में, जो जेल में बंद हैं या जमानत पर आए हुए हैं, की रिपोर्ट भी ली जा रही है। सुबह से ही पुलिस की कार्रवाई चल रही है। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने नजदीकियों के घर पहुंच…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Special Parliament Session : राज्यसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज कहा कि मैं आज जो संविधान संशोधन विधेयक लेकर आया हूं, उसके माध्यम से अनुच्छेद 330, अनुच्छेद 332 और अनुच्छेद 334 में एक खंड जोड़ा जाएगा। जिसके माध्यम से लोकसभा और देश की सभी राज्य विधानसभाओं में 1/3 सीटें आरक्षित की जाएंगी। यह एक बड़ा कदम है। Special Parliament Session : मेघवाल ने बिल पेश करते हुए कहा कि ये संविधान संशोधन होरिजेंटल भी है और वर्टिकल भी है। इसमें SC-ST की महिलाओं के लिए भी आरक्षण है, इसलिए कि जनगणना…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Bomb threat to Delhi school : देश की राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में ‘बम की धमकी’ से हड़कंप मच गया जिसके बाद एहतियातन स्कूल कैंपस को खाली करा दिया गया। आरके पुरम स्थित इस स्कूल को बम से उड़ाने को लेकर धमकी भरा ई-मेल आया है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। Bomb threat to Delhi school : मौके पर बम स्क्वाड, अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची है। बम निरोधक दस्ता द्वारा स्कूल परिसर की तलाशी ली गई। ईमेल कल आया था। आज सुबह उसे देखने के बाद सुबह…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Parliament Session : लोकसभा में भारी बहुमत से पास होने के बाद गुरुवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ राज्यसभा में पटल पर रखा गया। इस बिल को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने सदन के पटल पर रखा। पीएम मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के रिकॉर्ड मतों से पास होने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने सभी सांसदों का धन्यवाद देते हुए कहा, “कल भारत की संसदीय यात्रा का स्वर्णिम पल था। इस सदन के सभी सदस्य उस स्वर्णिम पल के हकदार हैं…कल का निर्णय और आज जब हम राज्यसभा (बिल पारित होने) के…
