चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)-Protest of farmers in Chandigarh…पंजाब और हरियाणा के किसान आज चंडीगढ़ कूच करने को तैयार हैं। मंगलवार को उनके महापड़ाव का तीसरा दिन है। किसान मोहाली से पंजाब राजभवन जाएंगे और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से बैठक करेंगे। मोहाली के अलावा किसानों का पंचकूला के सेक्टर-5 धरना ग्राउंड में महापड़ाव जारी है। यहां से किसान हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के आवास पर जाकर मांग पत्र सौपेंगे। Protest of farmers in Chandigarh…दरअसल किसान अब निरस्त कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 के आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा…
Author: Vandna Verma
Today Horoscope for 28 November 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको भाई व बहनों से बातचीत करनी होगी। बड़ों का सहयोग आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिल सकता है। सामाजिक विषयों पर आपका पूरा जोड़ रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Winter session of Parliament… संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है।शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। केंद्र सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले सभी दलों की एक बैठक भी बुलाई है। Winter session of Parliament…संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में संसद की कार्यवाही और सदन में मुद्दों पर चर्चा को लेकर सभी दलों से बातचीत होगी। सरकार इस सत्र में कई अहम विधेयकों को भी पारित कराने की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-Two gangsters arrest in Delhi…देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रविवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। Two gangsters arrest in Delhi…जानकारी के अनुसार, कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप डल्ला के गिरोह के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़ रविवार और सोमवार की आधी रात को दिल्ली के मयूर विहार इलाके में हुई, पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों शूटर…
बीजिंग (वीकैंड रिपोर्ट)-Dangerous disease spread in China…कोरोना से पूरी दुनिया को हिलाने वाले चीन में नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। देश के कई इलाकों में निमोनिया के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीमारी के कारण सबसे ज्यादा समस्या बच्चों को सांस लेने में आ रही है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि निमोनिया के मामले फ्लू और इंफ्लूएंजा H9N2 की वजह से फैल रहे हैं। H9N2 एक तरह का वायरस है जो जानवरों से इंसानों में फैलता है, फिर इसका ट्रांसमिशन इंसानों में होता है। Dangerous disease spread in China… दरअसल, चीन के उत्तर-पूर्वी इलाके में…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट)-Silkyara-Dandalgaon Tunnel… उत्तराखंड की सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में 16 दिन से 41 मजदूर फंसे हुए हैं। मजदूरों को बाहर निकालने की हर कोशिश नाकाम हो रही है वहीं अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। आज से वर्टिकली ड्रिलिंग के साथ मैन्युअली हॉरिजॉन्टल खुदाई भी शुरू हो सकती है। इसके लिए रैट माइनर्स को बुलाया गया है। Silkyara-Dandalgaon Tunnel… ये लोग हाथ से खुदाई करेंगे। उधर, 16 दिन से फंसे 41 मजदूरों तक पहुंचने के लिए 86 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग भी जारी है। इसमें अब तक 31 मीटर खुदाई हो चुकी है। इससे पहले, सिल्क्यारा की तरफ से…
दंतेवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट)-Terror of Naxalites…छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को संदिग्ध नक्सलियों ने निर्माण कार्यों में लगे कम से कम 14 वाहनों और मशीनों को आग लगा दी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना भांसी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगाली कैंप नामक स्थान पर देर रात करीब 1:30 बजे हुई। Terror of Naxalites…पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक निजी निर्माण कंपनी के 13 वाहन और मशीनें दंतेवाड़ा और बचेली के बीच सड़क निर्माण में लगे हुए थे, वहीं एक पानी का टैंकर रेलवे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-PM Modi wishes Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दूसरों की सेवा करने एवं भाईचारे को आगे बढ़ाने की जो शिक्षा सिखों के पहले गुरु ने दी, वह दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देती है। PM Modi wishes Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv… मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। उन्होंने दूसरों की सेवा करने और…
फरीदकोट (वीकैंड रिपोर्ट)-Murder in Punjab… जिले के कोटकपूरा शहर में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इसका पता चलते ही लोगों ने हत्यारे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। Murder in Punjab… कोटकपूरा के फैक्टरी रोड निवासी सुभाष चंद पुत्र प्रभदयाल द्वारा मोहल्ला निर्माणपुरा में एक पुराना घर लिया गया था। घर को तोड़ कर दोबारा निर्माण करवाया जा रहा है। मोहल्ले का ही रहने वाला रवि कुमार यहां मजदूरी करता था और रात…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- Khalistani supporters scuffle with Indian ambassador… अमेरिका में बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई है। कथित खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ धक्कामुक्की की और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। Khalistani supporters scuffle with Indian ambassador… यह घटना न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में घटित हुई। गुरु पर्व के मौके पर भारतीय राजदूत न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड स्थित हिक्सविले गुरुद्वारे में प्रार्थना करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ धक्कामुक्की की गई। न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थकों का नेतृत्व करने वाले हिम्मत सिंह ने इस दौरान हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में…
