नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Delhi Free Electricity : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली के उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री बिजली की सुविधा जारी रहेगी। फ्री बिजली की सुविधा मार्च 2025 तक जारी रहेगी। केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर अफसरों पर दिल्ली की मुफ्त बिजली सब्सिडी योजना रोकने का आरोप लगाया है। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर इसे लेकर एक कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग हुई जिसमें बिजली सब्सिडी योजना को 31 मार्च 2025 तक के लिए पास कर दिया…
Author: Vandna Verma
धर्म (वीकैंड रिपोर्ट) : Mahashivratri Shiv Chalisa : इस साल 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि है। इस पर्व का बहुत ज्यादा महत्व है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन शिव परिवार की आराधना करने से मन की मुराद पूरी होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति महाशिवरात्रि का व्रत रखता है, उसे शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन पूजा के बाद शिव जी चालीसा पढ़ने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ॥ दोहा ॥ जय गणेश गिरिजा सुवन,मंगल मूल…
Today Horoscope for 8 March 2024 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों की चिंता सता सकती है घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है और किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Annual Athletic Meet : डीएवी यूनिवर्सिटी ने अपनी वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन वाइस चान्सलर डॉ. मनोज कुमार और रजिस्ट्रार डॉ. एसके अरोड़ा द्वारा औपचारिक ध्वजारोहण के साथ किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। यूनिवर्सिटी एनसीसी यूनिट के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों के मार्चपास्ट से हुई। स्पर्धाओं में दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, डिस्कस, रस्साकशी और ट्रिपल जंप शामिल थे।कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों में डॉ यशबीर सिंह, खेल निदेशक, सी पी सिंह, रोहित चौहान, डॉ मंजू देवरारी, अनुराधा चौधरी, मिलनदीप कौर और पवनदीप सिंह (सभी सहायक प्रोफेसर) शामिल…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Schools And Colleges Closed : पंजाब में महा शिवरात्रि पर 8 मार्च शुक्रवार को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार को राज्य भर के सरकारी कार्यालय, सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों व अन्य वाणिज्यिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। बता दें कि सनानत मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि को बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाना गया है। सालभर शिवभक्त महाशिवारत्रि का बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार करते है। इस दिन लोग भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते है।
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest : किसान आंदोलन पर गुरुवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। सुनवाई के दौरान पंजाब एंव हरियाणा सरकारों को फटकार लगाई और कहा कि इस पूरे मामले में दोनों ही राज्य अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में नाकाम रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि किसान शुभकरण की मौत की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में होगी। 3 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। सुनवाई के दौरान उस समय कोर्ट के तेवर कड़े हो गए जब हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को प्रोटेस्ट करते हुए कई फोटो दिखाई। Farmers Protest : फोटो देख कर हाईकोर्ट किसान…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) : PM Modi Kashmir Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (7 मार्च) को जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत PM ने 6400 करोड़ रुपए के 53 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी शॉल भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। मंच पर मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्य सभा सांसद गुलाम अली खटाना भी उपस्थित हैं। PM Modi…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Babbar Khalsa Terrorists Arrested : जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्टल और 4 मैगजीन बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Babbar Khalsa Terrorists Arrested : इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस के एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के 2…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Uproar in Punjab Assembly : पंजाब विधानसभा में बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ।इसके बाद गुस्से में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मार्शलों को आदेश दिए कि संदीप जाखड़ को छोड़कर जो कांग्रेसी शोर मचा रहे हैं, उन्हें बाहर निकाल दिया जाए। इसके बाद राजा वड़िंग और बाजवा सहित 9 कांग्रेसी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया। राजा वड़िंग ने जब इसका विरोध किया तो आप के सदस्यों ने कहा कि वह प्रताप सिंह बाजवा से लड़ें क्योंकि बाजवा ने ही कहा था कि वह सारी कांग्रेस पार्टी का समय खुद ले रहे…
ऊना (वीकैंड रिपोर्ट)- Baba Vadbhag Singh Mela 2024 : उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक आयोजन होली मेला मैड़ी इस वर्ष 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 25 मार्च को निशान साहिब (झंड़ा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। जबकि 27 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में मैड़ी में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना मेला अधिकारी तथा एसडीएम अम्ब को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
