मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Bollywood News : पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हैदराबाद में रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां अल्लू अर्जुन को देखने के लिए अचानक से भगदड़ मच गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दिलसुखनगर की रहने वालीं रेवती अपने पति भास्कर और अपने दो बच्चों श्री तेज (9) और संविका (7) के साथ ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो देखने आई थीं। जैसे ही भीड़ ने गेट से धक्का दिया, शोर के बीच रेवती और उनके बेटे श्री तेज बेहोश…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Parliament Session: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी मामले में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने कहा, “मोदी जी अडानी जी की जांच नहीं करा सकते क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह खुद अपनी ही जांच करवा रहे होंगे। मोदी और अडानी एक हैं… दो नहीं हैं, एक हैं।” कांग्रेस सांसद और महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि अदाणी मामले में, ‘इस देश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है और सरकार इस पर चर्चा करने के लिए तैयार है, वे अदाणी का नाम सुनने के लिए…
चंड़ीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने पंजाबी बाग रिज़ॉर्ट, अटारी रोड, अमृतसर के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान 5 किलो हेरोइन और 4.45 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। यह जानकारी डी.जी.पी. ने एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार में शामिल पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी तक विस्तृत सूचना की प्रतीक्षा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये हेरोइन किसको सप्लाई…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : अगर आप किशमिश नहीं खाते हैं तो खाना शुरू कर दीजिए। किशमिश खाने के कई फायदे हैं। किशमिश को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। किशमिश में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। किशमिश को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है, जिन लोगों को खून की कमी है उन्हें किशमिश का सेवन करना चाहिए। किशमिश के सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। किशमिश में फाइबर के गुण पाए…
शंभू (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest शंभू बॉर्डर पर हरियाणा प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग के आगे पर्दे लगा दिए हैं, ताकि पीछे से कुछ दिखाई न दे। इस बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन इतना साफ है कि किसानों ने कल दिल्ली कूच की योजना बनाई है और उससे पहले प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई उनकी तैयारी को दर्शाती है। नोएडा के बाद अब पंजाब के किसान दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। किसानों ने 6 दिसंबर यानी कल दिल्ली कूच करने का ऐलान…
श्री आनंदपुर साहिब (वीकैंड रिपोर्ट)- Sukhbir Badal News : श्री हरिमंदिर साहिब के बाद सुखबीर बादल आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब में सेवा कर रहे हैं। सुखबीर बादल ने इससे पहले दो दिन श्री हरमंदिर साहिब में सेवा की थी। सेवा के दूसरे दिन उन पर गोली चलाई गई लेकिन पुलिस ने तत्परता से आरोपी नारायण सिंह चाैड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। आज सुखबीर बादल की सुरक्षा काफी कड़ी है और यहां लगभग 400 पुलिस कर्मी ओर एसजीपीसी की टास्क फोर्स तैनात है। सुखबीर ने सुबह नाै बजे से सेवा शुरू की।
मानसा (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : संगरूर जिले के किसान बठिंडा जिले के तलवंडी साबो के पास गांव लोलेआना में गुजरात गैस पाइप लाइन का विरोध करने जा रहे थे, जहां मानसा में पुलिस ने नाकाबंदी दाैरान इनको रोकने की कोशिश की तो किसानों व पुलिस में झड़प हो गई। इस दाैरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। जबाव में किसानों ने भी लाठियां चलाईं। इस कारण कई पुलिस अधिकारी व किसान घायल हो गए। किसानों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस का कहना है कि जब किसान उत्तेजित हो गए तो लाठीचार्ज करना पड़ा। SHO भीखी को…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Municipal Corporations elections पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब चुनाव आयुक्त को राज्य में नगर निगम चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 15 दिन का और समय दिया। यह घटनाक्रम चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अदालत के निर्देश का पालन नहीं करने के लिए अधिकारी के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर आया है। वैसे सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि 8 दिसंबर को शेड्यूल जारी होगा। 42 नगर परिषदों और नगर पंचायतों को चुनाव का इंतजार है। कुछ नगरपालिकाओं में चार साल से चुनाव नहीं हुए हैं। पंजाब में सत्तारूढ़ आम…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Murder In Delhi : साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में पति-पत्नी और बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान पति राजेश (55), पत्नी कोमल (47), बेटी कविता (23) के रूप में हुई है। मॉर्निंग वॉक कर बेटा जब घर लौटा तो तीनों के शव घर में पड़े मिले। इससे उसके पैरों के तले से जमीन खिसक गई और वह बेसुध हो गया। वारदात की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पैसे के लेनदेन को…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) – Sukhbir Badal Attack : पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि शूटर का सांसद और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा से गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि यह घटना पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश है। हालांकि रंधावा ने इन आरोपों का खंडन किया है। रंधावा ने कहा कि इस मामले में एजेंसियाें को जांच करनी चाहिए क्योंकि हमलावर चाैड़ा गांव में खुलेआम घूमता है। आज सुबह श्री अकाल तख्त साहिब पर सेवारत सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की…
