बारामूला (वीकैंड रिपोर्ट)- Encounter in Kashmir : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एलओसी पर सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। बुधवार को उत्तरी कश्मीर में उरी सेक्टर के अंतर्गत आतंकी घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, सेना के जवानों ने आतंकियों के इस प्रयास को विफल कर दिया गया है। फिलहाल यहां आतंकियों और जवानों के बीच में मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather News : मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश-राजस्थान सहित 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कुछ दिनों में राजस्थान का तापमान फिर से बढ़ सकता है। तीन से चार दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र का चंद्रपुर 45.6° के साथ दूसरे दिन देश का सबसे गर्म जिला रहा है। मौसम विभाग ने 20 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। Weather News : देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में इस हफ्ते इसी…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : कंगना रनौत के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉकअप’ से चर्चा में आए मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा की दोस्ती टूट चुकी है। अब हाल ही में ‘कच्चा बादाम’ गर्ल ने मुनव्वर फारूकी के उन्हें ब्लॉक करने के दावे पर अपनी बात रखी। उन्होंने क्या-क्या कहा चलिए बताते हैं। अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी ने ‘लॉक अप’ से निकलने के बाद से ही एक-दूसरे से कन्नी काट ली थी। वह कभी एक-दूसरे के बारे में बात भी नहीं करते थे। मगर अब एल्विश यादव के पॉडकास्ट में अंजलि अरोड़ा से पूछा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया…
Biotech students visited IIT जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) D.A.V. College Jalandhar : डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के अंतर्गत डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा छात्रों के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ का ज्ञानवर्धक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान, छात्रों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का पता लगाने और उन्नत उपकरणों की जांच करने का अवसर मिला, जो आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण हैं। हाथों से किए गए अनुभव ने जैव प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक अनुप्रयोगों में अमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। संस्थान के संकाय सदस्यों ने समूह को विभिन्न प्रयोगशाला सेटअप जैसे कि बायोमेडिकल साइंसेज लैब,…
Students learnt about Google’s unique tools in the Groups Roadshow जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) CT Group Of Institutions : सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नॉर्थ कैंपस, मकसूदां में गूगल डेवलपर ग्रुप्स द्वारा “डेव कम्युनिटी रोडशो: बिल्ड विद ए.आई.” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 120 से अधिक उत्साही छात्रों ने भाग लिया, जिनमें सी.टी. यूनिवर्सिटी, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी, एल.पी.यू., आई.के.जी.पी.टी.यू., जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू, पी.सी.टी.ई. लुधियाना, डी.ए.वी.आई.ई.टी. और अन्य संस्थानों के छात्र शामिल थे। इस आयोजन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की तेजी से बदलती दुनिया और इसके व्यावहारिक उपयोगों के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम नए डेवलपर्स और…
Teachers of Innocent Hearts College reached the pinnacle of success जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts College : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने स्कूल इंटर्नशिप और फील्ड एंगेजमेंट प्रोग्राम में बेहतरीन प्रदर्शन करके एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमें कॉलेज के 100% भावी शिक्षकों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, उनमें से 82 प्रतिशत ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया और 78 प्रतिशत भावी शिक्षकों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। दीक्षित दत्ता, गोल्डा खुल्लर, गुरप्रीत कौर, हरमनजोत कौर, कंडला कश्यप, खुशी शर्मा, कोमल वर्मा, मनमीत कौर, पारुल, पूजा माही, पूनम, संगीता जैन,…
वीकैंड रिपोर्ट ने कुछ दिन पहले प्रकाशित की थी खबर जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर दूसरे जिले में ले जाकर उनसे जबरन मजदूरी कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जिसके बारे में जालंधर पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। मिली जानकारी के अनुसार रामा मंडी व थाना 8 के इलाके से नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया था, जहां 13 वर्षीय लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए घर पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Sad News : टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के रोल से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन हो गया है। पीयूष कुछ समय से लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। शुभांगी और पीयूष की शादी साल 2003 में इंदौर में हुई थी। शादी के दो साल बाद 2005 में दोनों को एक बेटी हुई। हालांकि, इस रिश्ते में समय के साथ दूरी आने लगी और इस साल फरवरी में दोनों का तलाक हो गया। पीयूष पेशे से डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट थे। Sad News…
The newly constructed building was inaugurated at the Sarvhitkari Keshav Vidya Niketan Jalandhar जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : आज सोमवार को सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर में नव निर्मित भवन का निर्माण पूर्ण होने पर हवन करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष रूप से पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अशोक पाल ,अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र गौरव धवन (I.R.S) विशिष्ट अतिथि उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा , संगठन मंत्री पंजाब राजेंद्र कुमार , महामंत्री नवदीप शेखर ,अश्विनी , विद्यालय के प्रबंधक मनीष शर्मा , विद्यालय के अध्यक्ष रजनीश धवन और विभाग सचिव मनदीप तिवारी ने नव…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Street Dogs In Jalandhar : जालंधर का ऐसा कोई भी मोहल्ला या इलाका नहीं है जहां पर आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान न हों। हर रोज किसी न किसी इलाके में कुत्ते द्वारा लोगों को काटने की खबर सामने आती रहती है। कई लोग तो इन बातों को उजागर ही नहीं करते। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों के कानों तक यह समस्या पहुंच चुकी है लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा। कुत्ते जहां लोगों को हर रोज काट रहे हैं वहीं रात को मोहल्लों,कालोनियों में रहने वाले लोगों को चैन की नींद सोने नहीं…
