Innocent Hearts organised a seminar on mental health for students जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts organised a seminar : इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाउन में नवम कक्षा के हेल्थ एंड वैलनेस क्लब के विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी सेमिनार का आयोजन किया गया।आधुनिकता की होड़ में तथा डिजिटल दुनिया के प्रभाव से बच्चे लगातार सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा जानकारी के संपर्क में रहते हैं। हालांकि इनमें से कुछ जानकारी शिक्षाप्रद हो सकती है, लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा भ्रामक, गुमराह करने वाला या भावनात्मक रूप से कमजोर करने वाला हो सकता है। इसी के प्रति जागरूकता लाने…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सेना और सरकार की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद थीं। सबसे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रैस ब्रीफिंग के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “भारत ने सीमा पार हमलों का जवाब देने, रोकने और प्रतिरोध करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया है। भारत का एक्शन नपातुला, जिम्मेदारी भरा और गैर-उकसावे वाला है। आयोजकों और फाइनेंसरों को जवाबदेह ठहराने का प्रयास था। भारत की कार्रवाई…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले में शादी के दो महीनों के अंदर सुहाग उजड़ जाने पर बेसुध हुई पत्नी ऐशन्या का बयान सामने आया है। ऐशन्या ने कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे पति की मौत का बदला लिया, ये असली श्रद्धांजलि है। शुभम आज जहां कहीं भी है शायद बहुत शांति मिली होगी उसे, मैं बहुत छोटी हूं पीएम मोदी से कुछ कहने के लिए लेकिन उनका तहे दिल से धन्यवाद रहेगा। Operation Sindoor : कानपुर के रहने वाले व्यापारी शुभम् द्विवेदी अपनी पत्नी ऐशन्या और परिवार के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Air Strike : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम चुना गया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आतंकियों की ओर से 26 नागरिकों की हत्या किए जाने के बाद उनमें से कई पीड़ितों की पत्नियों की तस्वीरों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसलिए जवाबी कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम सबसे ठीक माना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर इस ऑपरेशन को ये नाम दिया गया. पीएम खुद इस पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं और यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि आज दोपहर 12 बजे तक उसकी सभी फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। वहीं, उत्तर भारत के प्रमुख हवाई अड्डे जैसे श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, बीकानेर, चंडीगढ़, धर्मशाला, लेह आदि को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स की छुट्टी कर दी गई है। सरकार महत्वपूर्ण संस्थानों, इमारतों और संवेदनशील इलाकों के लिए कुछ और कदम…
Mohinder Bhagat appointed 8 block heads जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : आम आदमी पार्टी जालंधर वेस्ट के विधायक तथा पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 8 ब्लॉक प्रधानों की नियुक्ति की। श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि लोगों के साथ उचित तालमेल करवाने की प्रक्रिया भी पार्टी की ओर से शुरू कर दी गई है। जिससे इलाके के लोगों को किसी भी कार्य को करवाने के लिए विधायक के कार्यालय में आने की जरुरत नहीं पड़ेगी, जिससे लोगों के काम बिना देरी के होंगे। जिससे आम आदमी पार्टी की छवि लोगों में अच्छी बन पाएगी। वहीं लोगों को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Operation Sindoor : पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक से लिया है। देररात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान पर 24 मिसाइलें दागीं। इस एयरस्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हो गए हैं। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में जिन नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया है, उनमें बहावलपुर, मुरीदके, चक अमरू, सियालकोट, भीमबेर, गुलपुर, कोटली, बाघ और मुजफ्फराबाद के इलाके शामिल हैं। बहावलपुर पाकिस्तान के…
Protest march by Waris Punjab Organisation अमृतसर, (वीकैंड रिपोर्ट) अकाली दल वारिस पंजाब संगठन ने आज संगठन के प्रधान भाई अमृतपाल सिंह पर तीसरी बार लगाए गए एनएसए के विरोध में भाई अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला और डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सांसद भाई सरबजीत सिंह खालसा, बापू तरसेम सिंह सिंह और भाई अमृतपाल सिंह की माता सहित संगठन के नेताओं ने भाई अमृतपाल सिंह की तुरंत रिहाई और जेल में बंद सभी सिंहों की तुरंत रिहाई की मांग की।
While taking cash from PNB Bank, a bullet was fired from the security guard, the employee got hit in the leg by shrapnel सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में पड़ी 12 बोर की राइफल के नीचे गिरने से चली गोली जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : जालंधर के थाना तीन के अंतर्गत आते भगत सिंह चौक से रेलवे रोड पर स्थित पीएनबी बैंक के बाहर कैश ले जाते समय सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से 12 बोर की राइफल गिरने से गोली चल गई। गोली चलने से कैश ले जाने वाले कैश लीडर के पैर में छर्रे लग गए। जिससे वह घायल…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर के मदनपुर थाना क्षेत्र में ईको कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। ये चारों मित्र हैं। इसके साथ ही ईको कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार रात मदनपुर थाना क्षेत्र के कबीलपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप से ठीक पहले बरेली की…
