Participation in ‘Running Punjab’ Marathon at DAV College जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) DAV College : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर की एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम जालंधर में “युद्ध नशे के खिलाफ” अभियान के तहत जागरूकता मैराथन-रनिंग पंजाब में भाग लिया, जिसका आयोजन जिला प्रशासन जालंधर द्वारा किया गया था। इस मैराथन में रेंसी, सिमरन, वरुण, यासु, लक्ष्मी, साक्षी, सपना और कई अन्य स्वयंसेवकों ने बड़ी रुचि के साथ भाग लिया। ज़िला प्रशासन ने इस मैराथन के लिए स्वयंसेवकों को सुंदर टी-शर्ट वितरित की और स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र और पदक भी दिए। कॉलेज की…
Author: Vandna Verma
सांबा (वीकैंड रिपोर्ट)- Infiltration plot failed in Samba, 7 terrorists killed : भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों भारी तनाव देखने को मिल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 8 और 9 मई 2025 की दरमियानी रात को जम्मू फ्रंटियर बीएसएफ के सांबा सेक्टर में एक बड़े आतंकवादी समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। BSF ने यहां पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। Infiltration plot failed in Samba, 7 terrorists killed : शुरुआती जानकारी…
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Indian drone attack on Okara Army Cantonment in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत ने ड्रोन अटैक किया है। यह अटैक आज सुबह ही किया गया, जिसकी पुष्टि की गई है। वैसे पाकिस्तान ने जितने भी वार किए, उन सभी को भारत ने नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की ओर हमला करने आए पाकिस्तान ड्रोनों का तो भारतीय सेना ने कब्रिस्तान बना दिया। पाकिस्तान के 50 ड्रोन, 8 मिसाइल और 4 लड़ाकू विमानों को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया। Indian drone attack on Okara Army Cantonment in Pakistan: सूत्रों के मुताबिक,…
‘World Red Cross Day’ celebrated at Innocent Hearts जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) World Red Cross Day : इनोसेंट हार्ट्स के सभी पांच स्कूलों में ‘हेल्थ एंड वेलनेस क्लब’ के एंबेसडर्स द्वारा ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ मनाया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के मन में समाज-सेवा की भावना को जागृत करना था। इस अवसर पर बच्चों से एक फर्स्ट एड किट तैयार करवाई गई, जिसमें कैंची, पतली पट्टियाँ, चिपकने वाली टेप, थर्मामीटर, त्रिकोणीय पट्टी आदि सभी प्राथमिक चिकित्सा सामग्री थी और उन्हें यह भी बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग कैसे करना है। इस अवसर पर स्पोर्ट्स टीम ने छात्रों को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- High level meeting in Delhi amid tension with Pakistan : पाकिस्तान के हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी की स्थिति हैं। कराची, लाहौर और इस्लामाबाद समेत देशभर के सभी हवाई अड्डों पर काफी व्यवधान देखने को मिल रहा है। आज कुल 149 उड़ानें विभिन्न हवाई अड्डों से रद्द कर दी गई हैं। इस्लामाबाद में 42 उड़ानें, लाहौर में 36 और कराची में 34 उड़ानें रद्द की गई हैं। High level meeting in Delhi amid tension with Pakistan : रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के…
CT Institute of Technology and Research honored with ‘Real Heroes’ Award जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) CT Institute of Technology : सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, जो सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तहत एक प्रमुख संस्थान है, को प्रौद्योगिकी और शैक्षणिक अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। संस्थान को Zee पंजाब हरियाणा हिमाचल द्वारा आयोजित “रियल हीरोज” कार्यक्रम में “एक्सीलेंस इन टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च” पुरस्कार से नवाजा गया। इस पुरस्कार समारोह में कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें राज कुमार चब्बेवाल (सांसद, होशियारपुर), विनीत ढीर (मेयर, जालंधर), दीपक बाली (सलाहकार, पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले), और…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Sirens rang in Chandigarh : भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव जारी है औ आज सुबह-सुबह चंडीगढ़ में फिर से सायरन की आवाज सुनाई दी। इस दौरान तमाम तरह की आशंकाओं को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। सुबह नौ बजे के करीब चंडीगढ़ के डीसी की तरफ से संदेश दिया गया कि ड्रोन से मिसाइल अटैक किया जा सकता है। Sirens rang in Chandigarh : चंडीगढ़ में लगातार 20-25 मिनट से सायरन बज रहा और चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से भी एक अलर्ट भेजा गया है, जिसमें साफ तौर से लिखा गया है कि एयरपोर्ट…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- 24 Airports Closed : भारत -पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर सूचित किया है कि देशभर के 24 एयरपोर्ट्स को नागरिक उड़ान परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कई भारतीय एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से सिक्योरिटी चेक को देखते हुए अतिरिक्त समय देने और बढ़ी हुई सुरक्षा जांच में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। बंद किए गए 24 हवाई अड्डों की लिस्ट: चंडीगढ़ श्रीनगर अमृतसर लुधियाना भुंतर (हिमाचल प्रदेश) किशनगढ़ (राजस्थान) पटियाला शिमला कांगड़ा-गग्गल बठिंडा…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट)- Indo-Pak military confrontation : सरहद पर बीते 36 घंटे में तेजी से हालात बदले हैं। पाकिस्तान जंग पर आमादा है। गुरुवार को दोपहर 2:34 बजे यह खुलासा हुआ कि पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। – पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर लाहौर में उसे काफी नुकसान पहुंचा। भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। -पाकिस्तान ने भी कई दावे कर दिए। हालांकि, शाम 5:30 बजे विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग कर पाकिस्तान…
Narco network busted in Ferozepur, three smugglers arrested फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट) Narco network busted in Ferozepur : फिरोजपुर में सीमा पार से चलाए जा रहे नार्को नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो अलग-जगह से पांच किलो 465 ग्राम हेरोइन, दो 7.65 एमएम की चीन निर्मित पिस्तौल, चार मैगजीन और एक पिस्तौल स्लाइड समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान संदीप सिंह और जज्ज सिंह, दोनों निवासी गांव कमाल वाला और बब्बू सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव जल्लो के जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई…
