जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- सिद्ध मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी, नजदीक लम्मा पिंड चाैक में हर साल की तरह इस बार सावन माह के उपलक्ष्य में छप्पन भोग का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27 जुलाई दिन रविवार को होगा। इस दाैरान प्रसिद्ध भजन गायक दीप सहदेव, भजन गायक मनी भैया मां की महिमा का गुणगान करेंगे। मां की महिमा का गुणगान सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा।
Author: Vandna Verma
माले (मालदीव) (वीकैंड रिपोर्ट) – National News : प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आज ब्रिटेन से मालदीव पहुँचे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजू के निमंत्रण पर मालदीव पहुँचे हैं। यह प्रधानमंत्री की मालदीव की तीसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी की यह मालदीव यात्रा राष्ट्रपति मोइजू के मालदीव में सत्ता संभालने के बाद किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइजू ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : सावन माह चल रहा है और इस माह के दाैरान बहुत सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह बहुत ही पवित्र माह है और इस माह में माैसम में भी बदलाव देखा जाता है। इस मौसम में दूध-दही न खाना आस्था के साथ-साथ सेहत के लिए भी जरूरी है। इसके अलावा 3 और ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें सावन में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। मशरूम, फूल गोभी और पत्ता गोभी इस माैसम में नहीं खानी चाहिएं। लौकी, परवल, फलियां, कद्दू, कॉर्न और दालें खा सकते हैं। सावन सेहत के लिहाज से काफी संवेदनशील…
खन्ना (वीकैंड रिपोर्ट) – Doctor Suspend : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने खन्ना सिविल अस्पताल की डाक्टर को निलंबित कर दिया है। दरअसल कल एक प्रेग्नेंट महिला सिविल अस्पताल खन्ना में पहुँची, तो अस्पताल की डॉ. कविता शर्मा अनुपस्थित थीं और एसएमओ द्वारा बुलाए जाने के बावजूद ड्यूटी पर नहीं आईं। संबंधित डॉक्टर को आज पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि बाद में एसएमओ डॉ. मनिंदर सिंह भसीन ने स्वयं पहुँचकर ऑपरेशन किया। बाद में नवजात बच्ची की मृत्यु हो गई, लेकिन डॉ. भसीन द्वारा समय पर किए गए…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Religious News : माता श्री चिंतपूर्णी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। मां चिंतपूर्णी का श्रावण अष्टमी मेला आज से शुरू हो गया है। मेले को दस सेक्टरों में बांटा गया है। इस मेले के चलते चिंतपूर्णी से भरवाईं तक बाहरी राज्यों से दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली है। वहीं, मेले से पहले वीरवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ गई थीं। लंगर संस्थाएं भी लंगर लगाने मां के दरबार में पहुंच चुकी हैं। चिंतपूर्णी मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। भरवाईं से माता चिंतपूर्णी मंदिर तक लंगर लगाने के लिए समय निर्धारित…
जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – The roof of the school collapsed : राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गाँव में सरकारी स्कूल की छत गिरने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रार्थना सभा के दौरान हुई इस घटना में 60 से ज़्यादा बच्चों के मलबे में दबे होने का अनुमान है। अब तक 5 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है, घायल बच्चों को अस्पताल लाया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुँच गए हैं। सभी मिलकर मलबा हटाने…
ग्वालियर (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : सैयारा फिल्म युवाओं को काफी पसंद आ रही है। थिएटर के अंदर और बाहर की कई रील्स वायरल हो रही हैं। इन रील्स के बीच कुछ घटनाओं के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। जैसे कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सैयारा फिल्म देखने के बाद दो लड़के गर्लफ्रेंड को लेकर आपस में ही भिड़ गए। इन युवकों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि जब ‘सैयारा’ फिल्म देखने के बाद दो युवक अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर निकले। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – National News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 जुलाई को लगातार सबसे लंबे कार्यकाल तक पद पर बने रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अब तक, जवाहरलाल नेहरू के नाम लगातार सबसे लंबे कार्यकाल (16 वर्ष और 286 दिन) तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड है। नरेंद्र मोदी 1947 में स्वतंत्रता के बाद जन्मे किसी गैर-हिंदी राज्य के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सबसे लंबे समय तक पद संभाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Annabelle Doll Story : एनाबेल डॉल की कहानी वास्तव में एक रहस्यमय और डरावनी कहानी है जो दशकों से लोगों को हैरान करती आई है। यह कहानी पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स एड और लॉरेन वॉरेन के संग्रहालय से जुड़ी है, जिसे “द कन्ज्योरिंग यूनिवर्स” की फिल्मों में भी दिखाया गया है। क्या एनाबेल डॉल वास्तव में शापित है? एड और लॉरेन वॉरेन का दावा था कि इस गुड़िया में कोई दुष्ट आत्मा या शैतानी शक्ति निवास करती है। उन्होंने इसे एक विशेष ग्लास केस में बंद करके रखा और चेतावनी दी कि इसे छूना खतरनाक हो सकता है।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Labubu Doll : इन दिनों लाबुबू डॉल चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस डॉल की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि ब्लैकपिंक की लिसा, रिहाना और दुआ लिपा जैसी सेलिब्रिटीज़ भी इसके साथ नज़र आई हैं। हालांकि, इस डॉल का डरावना लुक और इससे जुड़ी कहानियाँ इसे सामान्य गुड़िया से कहीं ज्यादा भयावह बना रही हैं। कुछ लोग इसे मेसोपोटामिया के एक राक्षस से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई इसे ‘शैतानी गुड़िया’ मानते हैं। एनाबेले डॉल: अमेरिकी पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की मौत से जुड़ा रहस्य हाल ही में अमेरिकी पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की मौत ने…
