Author: Vandna Verma

बगदाद (वीकेंड रिपोर्ट) FIRE AT SHOPPING MALL : इराक के एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा पूर्वी इराक के अल-कुत शहर में हुआ। प्रांतीय गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पांच मंजिला इमारत में रात भर आग की लपटें उठती रहीं। FIRE AT SHOPPING MALL : दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है।…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है,यह बात आज राज्य के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने दोहराई। यहां सर्किट हाउस में जालंधर सुधार ट्रस्ट की अध्यक्ष राजविंदर कौर थियाडा, हलका प्रभारी नितिन कोहली, आप नेता दिनेश ढल्ल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अमनिंदर कौर, स्टेट जी.एस.टी विभाग के सीनियर अधिकारियों और व्यापारियों के साथ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार व्यापारी वर्ग के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और उनके कल्याण के लिए हर…

Read More

जालंधर(वीकैंड रिपोर्ट) Hariyali Amavasya : सावन का महीना सभी औरतों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सावन में आने वाले व्रत सभी विवाहित औरतें और कुंवारी लड़कियां रखती हैं। इस महीने आने वाले व्रत रखने से सभी औरतों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये औरतें शिव भगवान का व्रत रखकर शिवजी को प्रसन्न करती हैं और मनोवांछित फल प्राप्त करती हैं। एक ऐसा भी त्योहार है जो सावन के महीने में आता है। सभी भारतीय लोग इस त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इस त्योहार का नाम हरियाली अमावस्या है। हिंदू धर्म में हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व है।…

Read More

ढाका (वीकैंड रिपोर्ट)- Satyajit Ray ancestral home will not be demolished : महान फिल्मकार सत्यजीत रे के दादा उपेंद्रकिशोर रे चौधरी का पुश्तैनी घर अब नहीं गिरेगा। यह घर बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में है, जिसे तोड़ने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन, अब यह घर नहीं टूटेगा। यह कदम भारत सरकार द्वारा चिंता जताए जाने के बाद सामने आया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सत्यजीत रे के घर को गिराए जाने की निंदा की थी और कहा था कि यह घर बंगाल के सांस्कृतिक इतिहास से गहराई से जुड़ा है। हाल ही में खबरें…

Read More

फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- War Against Drugs :  युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस को आज उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान के दौरान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 15 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद हेरोइन का वजन करीब साढ़े सात किलोग्राम बताया जा रहा है। बरामद हेरोइन की कीमत 35 करोड़ से ज्यादा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हेरोइन कहां सप्लाई की जानी थी और इस काैन यहां लाया।

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Jalandhar News : सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 114 वर्षीय और दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह के अंतिम संस्कार का समय और तारीख तय हो गई है। उनका अंतिम संस्कार रविवार (20 जुलाई) को दोपहर 12 बजे परिवार के सदस्यों के विदेश से आने के बाद किया जाएगा। आज फौजा सिंह की बहन विदेश से आएंगी और परिवार के एक-दो अन्य सदस्य भी विदेश से आएंगे। बता दें कि हाल ही में, फौजा सिंह को एक कार चालक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने इस…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Religious News : सावन का महीना चल रहा है। इस पवित्र माह शिवभक्त हर सोमवार को व्रत रखते हैं। यदि इस महीने भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा की जाए तो अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद महिलाओं को मिलता है। सावन के महीने में मेहंदी लगाई जाए तो इससे न केवल जीवन में सुख शांति बनी रहती है बल्कि वैवाहिक जीवन भी बहुत अच्छा जाता है। स्कंद पुराण और शिव पुराण में लिखा गया है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को खुश करने के लिए कठोर तप किया था। धार्मिक मान्यता है कि भोलेनाथ को…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान रवि भल्ला से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन  ,नवग्रह पूजन उपरांत  सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। Religious News : सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को प्रवचनों का रसपान करवाते हुए कहते है कि बहुत भाग्य से ही मनुष्य को तन प्राप्त होता है। इस तन को हमेशा सत्कर्मों में…

Read More

नासिक (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले में हादसा हुआ है। कार और बाइक के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे पाए गए।    पुलिस के अनुसार कार में बैठे लोग एक रिश्तेदार के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नासिक लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार इस घटना में घायल हुए लोगों का…

Read More

सुवैदा (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन सब्जी वाले के साथ हुई वारदात की वजह से दो देश आपस में भिड़ गए। ये दोनों देश इजराइल और सीरिया हैं। दरअसल सब्जी विक्रेता फदल्लाह दवारा से चोरों ने 400 पाउंड (करीब 45 हजार रुपए) छीन लिए। दवारा से पिटाई भी की गई। घटना की खबर जैसे ही मीडिया में आई. सीरिया के सुवैदा में बवाल मच गया। सब्जी वाले की लड़ाई की यह घटना पहले दो समुदाय और फिर दो देशों का जंग का कारण बन गया। हिजबुल्लाह की तलाश में इजरायली फोर्स सीरिया में…

Read More