लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट) – National News : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में धर्मांतरण व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर पर शिकंजा कस दिया गया है। छांगुर की मधुपुर स्थित आलीशान कोठी पर मंगलवार को बुलडोजर गरजा। सुबह प्रशासनिक टीम ने इसे गिराने की कार्रवाई की शुरू की गई। बलरामपुर में छांगुर बाबा के अवैध धर्मांतरण के काले कारनामे उजागर होने के बाद पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गया है। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि छांगुर बाबा ने कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मधपुर गांव में जो आलीशान कोठी बनवा रखी है, वह अवैध है। ये कोठी सरकारी…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Jalandhar News : काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा रची गई टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है और फगवाड़ा, कपूरथला के रहने वाले एक प्रमुख गुर्गे हिमांशु सूद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई, यूएई में रहने वाले नमित शर्मा के निर्देशों पर काम कर रहा था, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है। हाल ही में, हिमांशु सूद ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नमित शर्मा के निर्देश पर हरिद्वार में एक होटल मालिक…
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Majithia Case : शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। मजीठिया के वकीलों ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका में संशोधन के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा था, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अब अगली सुनवाई 29 जुलाई को फिर होगी। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मजीठिया ने कई तरीकों से अवैध धन को लॉन्ड्रिंग किया, जिसमें 161 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी उनकी नियंत्रित कंपनियों के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : अगर आपके इर्द गिर्द कोई नहर या नदी है और उसमें इन दिनों लोग सुबह शाम नहाने जाते हैं, तो उन्हें खबरदार कर दीजिए। दरअसल अब उनको इन नदियों और नहरों में डुबकी लगाना महंगा पड़ सकता है। यह हम नहीं सरकार का वो आदेश कह रहा है जिसमें नदियों और नहरों में नहाने पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 3 सितंबर तक लागू रहेंगे। Jalandhar News : दरअसल भारी बारिश की वजह से नहरों और नदियों में जल स्तर बढ़ने से किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- SAD News : दिलकुशा मार्केट के पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता का अकस्मात निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे हरनामदासपुरा श्मशानघाट में किया जाएगा। उनके निधन से उनके परिजनों व परिचितों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। वीकैंड रिपोर्ट परिवार परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे गुप्ता परिवार को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
यरूशलम (वीकैंड रिपोर्ट) – International News : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शांति बनाए रखने में भूमिका निभाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। व्हाइट हाउस में अपने रात्रिभोज के दौरान नेतन्याहू ने पुरस्कार समिति को भेजे गए नामांकन पत्र की एक प्रति भी सौंपी। नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि उन्होंने पहले ही महान अवसरों को पहचान लिया है। वे एक के बाद एक देश, एक क्षेत्र में शांति का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए, मैं आपको, श्रीमान राष्ट्रपति, वह पत्र प्रस्तुत करना चाहूंगा जो मैंने आपको शांति…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : जालंधर देहात के अंतर्गत आते फिल्लौर में छोटा हाथी अनयंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि छोटे हाथी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स पहुंची। बताया जाता है कि छोटे हाथी में टाइलें और पत्थर थे जिन्हें ले जाया जा रहा था लेकिन न जाने क्यों एकदम से वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा आज सुबह हुआ और छोटे हाथी में 6 लोग सवार थे। इनमें से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Deadbody of a Kabaddi player found : कबडडी जगत से ऐसी खबर सामने आई है जिससे हड़कंप मच गया। दरअसल एक कबड्डी खिलाड़ी का शव मिला है जिससे सनसनी फैल गई। उक्त कबड्डी खिलाड़ी की लाश थाने से मिली है। शाहकोट थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के ऊपरी हिस्से में बने एक कमरे से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरभेज सिंह उर्फ भेजा, निवासी गांव बाजवा कलां (शाहकोट) के रूप में हुई है। गुरभेज सिंह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका था और पिछले कुछ…
चेन्नई (वीकैंड रिपोर्ट)- Train Accident : तमिलनाडु के कुड्डालोर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। चेम्मनकुप्पम के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक स्कूल बस ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद वैन करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। वैन में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि स्कूल वैन चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। चेम्मनकुप्पम के पास एक स्कूल वैन रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान चिदंबरम जा रही पैसेंजर ट्रेन वैन से टकरा गई। लोगों…
राजासांसी, (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab News : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर को विदेश जाते समय अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी पर इमिग्रेशन द्वारा रोक लिया गया। उक्त महिला लवजीत कौर के खिलाफ थाना घुमाण में विभिन्न धाराओं के तहत एक मामले में मामला दर्ज किया गया है, जिस पर पुलिस ने एल.ओ.सी. जारी किया था। लवजीत कौर मलेशिया जाने के लिए अमृतसर के राजासांसी हवाई अड्डे पर पहुंची और मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या-एम.एच.-199 में सवार होने के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंची तो इमिग्रेशन ने उसे हिरासत में लेकर स्थानीय…
