अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Friendship between boy and girl : अमृतसर के गांव वाण वसाऊ में मेले के दौरान हुई एक युवक और युवती की दोस्ती ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। युवक, जो कि गग्गोमल गांव का रहने वाला है और पेशे से ढोल बजाता है, मेले में लड़की से मिला था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर एक दिन युवक लड़की को गाड़ी में घुमाने ले गया। जिसके बाद गांव में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। Friendship between boy and girl : परिवार के अनुसार, युवक और उसके साथ आए दोस्तों ने लड़की के साथ…
Author: Vandna Verma
पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट) Action against drug smugglers in Pathankot : पठानकोट में एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में नशे के खिलाफ पठानकोट ज़िले के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पठानकोट के नशा समर्थक इलाके लमीनी, सैली कुल्ली, प्रेम नगर, सुजानपुर के सरना में यह अभियान चलाया गया, जिसके तहत पुलिस ने 9 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। Action against drug smugglers in Pathankot : उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए ये तलाशी अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Political News : देश की सियासत में नई हवा चल रही है। चुनाव आयोग और विपक्षी दल आमने-सामने हैं। अब विपक्ष भी चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने पर विचार कर रहा है। दरअसल कांग्रेस और तमाम विपक्षी दलों की तरफ से चुनाव आयोग पर पिछले कई दिनों से गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस आशय की खबर सामने आ रही है। खबर है कि विपक्ष सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सदन में महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के व्यवहार से नाराज बताया जा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) DAV College students experience of biomass energy : डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर भौतिक विभाग ने छात्रों की शैक्षणिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय जैव-ऊर्जा संस्थान, कपूरथला की एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में छात्रों ने पराली से पेलेट बनाने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव लिया और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकों को समझा। DAV College students experience of biomass energy : एनआईबीई, कपूरथला पहुंचने पर, समूह ने फसल के ठूंठ को बायोमास पेलेट में बदलने का एक…
अलवर (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime News : अलवर जिले के खैरथल-तिजारा इलाके से सामने आया है। आदर्श कॉलोनी में एक युवक का शव नीले ड्रम से बरामद हुआ है। मृतक हंसराज उर्फ सूरज (उम्र करीब 30 वर्ष), मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। घटना के तुरंत बाद मृतक की पत्नी, तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र गायब हो गए। मिथलेश देवी ने बताया कि जन्माष्टमी पर परिवार घर में नहीं था। पुलिस को शक है कि पत्नी और जितेंद्र के बीच अवैध संबंध थे, जो हत्या की वजह बने। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने एफएसएल…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Girls with the number 2 get better partners : मूलांक 2 वाली लड़कियों को काफी भाग्यशाली माना जाता है। इन्हें न सिर्फ बेहतर पार्टनर मिलता है बल्कि ये सास-ससुर का भी आदर और सम्मान करती हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने के 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने रिश्तों में हमेशा खुश रहती हैं और हर रिश्ते में सफलता पाती हैं, साथ ही उनके जीवन में सुख-शांति का भी आगमन होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – टीवी इंडस्ट्री से जुड़े नकुल मेहता के घर फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। मशहूर एक्टर नकुल मेहता दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनके और जानकी के घर एक प्यारी सी बेटी का स्वागत हुआ है, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। नकुल मेहता और जानकी पारेख पहले से ही एक बेटे सूफी के माता-पिता हैं। कुछ समय पहले ही कपल ने बताया था कि उनके परिवार में एक और सदस्य आने वाला है। लोग इस खुशखबरी का इंतज़ार कर रहे थे। अब आखिरकार नकुल मेहता ने अपने चाहने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Air India faces technical snag in another flight : कोच्चि से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 504 को तकनीकी खराबी सामने आई। इसके कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। हिबी ईडन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रनवे पर विमान ऐसे लगा मानो फिसल गया हो और अभी तक उड़ान नहीं भर पाया। वहीं, जेबी मथर ने बताया कि पायलट ने बाद में घोषणा की कि विमान यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं है और इसे उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत, ज़िला प्रशासन, जालंधर ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘जालंधर प्रीमियर लीग’ का आयोजन करने जा रहा है। इस लीग की शुरुआत 28 अगस्त को, राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य को ‘नशा मुक्त-रंगला पंजाब’ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि ज़िला…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Harbhajan Mann and his son discharged from hospital : कुछ दिन पहले मशहूर पंजाबी गायक हरभजन सिंह मान का एक्सीडेंट हो गया था। आज हरभजन मान और उनके बेटे अवकाश मान ने बताया कि वह 3 अगस्त को एक शो करके दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे थे। कुरुक्षेत्र में सुबह चार बजे उनका एक्सीडेंट हो गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा बेहद खतरनाक था। उन्हें कई जगह चोटें आईं। दरअसल, पंजाबी गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता हरभजन मान और उनके बेटे अवकाश मान का 3 अगस्त को दिल्ली से चंडीगढ़ आते समय हरियाणा के…
