Jalandhar School Holiday (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में स्कूलों में फिर से हुआ छुट्टियों का ऐलान। जालंधर के डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर के 9 स्कूलों में 11 और 12 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण पंजाब सरकार द्वारा सभी स्कूलों में 7 सितंबर तक छुट्टियां घोषित की गई थी। बारिश की वजह से जिले के कुछ स्कूलों को बहुत ज्यादा नुक्सान हुआ और कुछ स्कूलों में तो राहत कैंप भी लगाए गए तो ऐसे में आज जायजा लेने के बाद 9 स्कूल बच्चों के खोलने के लिए…
Author: Vandna Verma
MLA on remand (वीकैंड रिपोर्ट): हाल ही में विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के केस में फंसने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन जमानत के बाद जालंधर पुलिस ने फिर से उन्हें 2 नए मामलों में गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि आज पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया था और वहां पुलिस को कोर्ट से फिर से तीन दिन का रिमांड हासिल हुआ है। जानकारी के अनुसार वे पहले मामले में पार्किंग ठेकेदार राजिदंर कुमार द्वारा दी गई शिकायत पर कोर्ट में पेश हुए थे, फिर दूसरे मामले में…
Holiday Notification (वीकैंड रिपोर्ट): एक बार फिर से पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया गया है। सितंबर में एक और छुट्टी सामने आ रही है। आपको बता दें कि कैलेंडर के मुताबिक राज्य सरकार ने 22 सितंबर यानि सोमवार के दिन महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर पूरे पंजाब में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। इस मौके सभी सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार 12 सितंबर (शुक्रवार) को भी सारागढ़ी दिवस के चलते आरक्षित छुट्टी का ऐलान किया गया है, लेकिन ये छुट्टी सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को है।
Floods in Punjab (वीकैंड रिपोर्ट): ससराली कॉलोनी में टूटे धुस्सी बांध का निरीक्षण करने लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव पहुंचे। ऐसे में राजा वड़िंग ने ऐलान किया कि पंजाब कांग्रेस किसानों की तब तक मदद करेगी जब तक गेहूं की फसल की बिजाई नहीं हो जाती। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से 50 ट्रैक्टर ससराली कॉलोनी में फसल की बिजाई तक किसानों का समर्थन करेंगे। आपको बता दें कि राजा वड़िंग ने कहा कि देश के पीएम द्वारा 1600 करोड़ रुपए पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दिए…
Nepal Gen-Z Protest (वीकैंड रिपोर्ट): नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों बीस से ज्यादा लोग अपनी जान खो चुके हैं। इसी बीच भारतीय पर्यटकों के फंसे होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। Appeal to the Indian government: भारतीय सरकार से अपील आपको बता दें कि एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें भारतीय महिला मदद की गुहार लगा रही है। महिला ने बताया कि वे नेपाल में एक वॉलीबॉल टूर्नामेंट होस्ट करने आईं थीं, पर पोखरा में हालात बिगड़ गए और उनके होटल को गुस्साई भीड़ के…
FASTag Annual Pass (वीकैंड रिपोर्ट): 15 अगस्त से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने FASTag वार्षिक पास की शुरुआत की। आपको बता दें कि ये पास निजी वाहन मालिकों को नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल भुगतान से राहत देता है। जानकारी के अनुसार अगर उपभोक्ता 3,000 रुपये देता है तो एक साल में कुछ 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ उठा सकता है। वहीं, लॉन्च के पहले ही कुछ दिनों में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने ये पास ले लिया है। साथ ही आपको पता होना चाहिए कि ये पास सिर्फ NHAI और केंद्र सरकार के टोल प्लाजा पर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Dera Beas chief Baba Gurinder Singh Dhillon reached Jalandhar : डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए तैयार की जा रही राहत सामग्री का जायजा लिया। वह जालंधर के रहमतपुर में स्थित सत्संग भवन-3 में पहुंचे। जहां पर उन्होंने हजारों की गिनती में पहुंचे श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। वहीं पर बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सामग्री पैक हो रही है जिसे उन्होंने जायजा लिया। प्रशासन की तरफ से आ रही डिमांड को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की गई। जब उनके श्रद्धालुओं को पता लगा कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : स्व. पिता संजय कपूर की संपत्ति को लेकर उनकी तलाकशुदा पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह कुल संपत्ति 30 हजार करोड़ रुपए है। संजय की मां और उनकी पत्नी प्रिया के बीच संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब करिश्मा कपूर ने बड़ा कदम उठाया है। करिश्मा और उनके दोनों बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में प्रिया कूपर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने कहा कि 21 मार्च 2025 की जो वसीयत प्रिया दिखा रही हैं वो फर्जी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Who is CP Radhakrishnan : राजग के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। सीपी राधाकृष्णन इस चुनाव में 452 वोट मिले हैं। उनके सामने विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बी. सुर्दशन रेड्डी को मैदान में उतारा था। रेड्डी को महज 300 वोट ही मिल पाए। हालांकि, संख्या बल एनडीए के हक़ में रहने की वजह से सीपी राधाकृष्णन का जीतना पहले से तय माना जा रहा था. लेकिन ऐसी भी अटकलें थी कि क्रॉस वोटिंग हो सकती है। सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है। उनका जन्म…
एसएएस नगर (वीकैंड रिपोर्ट) – CM Bhagwant Mann will be discharged from hospital in a day or two : कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हालचाल जानने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री की सेहत में काफी सुधार है। अगले एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वह यहीं बैठकर पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर भी नज़र रखे हुए हैं और अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में…
