मंडी (वीकैंड रिपोर्ट) – Accident in Mandi : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर एक हादसे की है जिसमें तीन लोगों की माैत हो गई। ये लोग जिस कार में सवार थे वह गहरी खाई में गिर गई जिसकारण तीनों की माैत हो गई। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल है। ज़िले में जंजैहली-छत्री मार्ग पर मगरूगला और मझवाल के बीच सैनी नाला के पास एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Putrada Ekadashi : आज श्रावण मास का चाैथा सोमवार है। भक्त शिवालयों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी सप्ताह पांच अगस्त को पुत्रदा एकादशी भी है। यह एकादशी श्रावण में आती है इसलिए इस एकादशी के दिन शिवजी भी अपनी कृपा देने के लिए आतुर रहते हैं। जीवन की कितनी भी कठिन समस्या हो इस एकादशी का व्रत करने से दूर हो जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 4 अगस्त, 2025 को सुबह 11:41 बजे शुरू हो गई है और 5 अगस्त 2025 को दोपहर 1:12 बजे समाप्त…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Snatcher snatched a woman MP : देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि चाणक्यपुरी इलाके में सांसद सुधा की चेन छीन ली गई। सांसद सुधा तमिलनाडु भवन में रहती हैं। आज सुबह जब वो वॉक पर निकली थीं तभी यह वारदात हुई। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, घटना के तुरंत बाद सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की है। इसके बाद नई दिल्ली जिला पुलिस सक्रिय हुई और कई…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Deputy Commissioner : पंजाब की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी बहनों, तन्वी शर्मा और राधिका शर्मा, ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने उन्हें ज़िला बैडमिंटन संघ की ओर से एक-एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंजाब एवं ज़िला बैडमिंटन संघ के सचिव रितिन खन्ना भी उपस्थित थे। Deputy Commissioner : डिप्टी कमिश्नर, जो ज़िला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष भी है, ने कहा कि तन्वी शर्मा अंडर-19 जूनियर विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी है…
ओवल (वीकैंड रिपोर्ट) – Cricket News : भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट का पांचवां दिन आज है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। इंग्लैंड के 6 खिलाड़ी आउट हो चुके हैं और उसे अब केवल जीत के लिए 35 रन चाहिए। चौथे दिन का आगाज ओली पोप और बेन डकेट ने किया था जबकि खेल खत्म होने पर जेमी स्मिथ क्रीज पर जेमी ओवरटन मौजूद थे। आंकड़ों की बात करें तो भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अब तक खेले 71 सेशन की बात करें तो भारत की 32 जीत के मुकाबले इंग्लैंड ने…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- उत्तर प्रदेश में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य के 17 जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। लखनऊ, अयोध्या और अंबेडकरनगर में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश के कारण 12 लोगों की मौत हो गई है। वाराणसी और प्रयागराज में एक लाख से ज़्यादा घरों में गंगा का पानी घुस गया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। वाराणसी के सभी 84 घाट जलमग्न हो गए हैं। प्रयागराज में सड़कों पर नावें चल रही हैं और हज़ारों…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather In Punjab : पंजाब में आज मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा और कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कल यानी मंगलवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर रहा है, जिसके चलते तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालाँकि तापमान अभी भी सामान्य के करीब है। नंगल स्थित भाखड़ा बांध स्टेशन पर सबसे अधिक तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Shibu Soren died at the age of 81 : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था। 81 वर्षीय शिबू लंबे समय से अस्पताल में नियमित रूप से इलाज करा रहे थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जून को अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर कहा था, ‘उन्हें हाल ही में यहां भर्ती कराया गया था, इसलिए हम उनसे मिलने आए थे। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं…
Weekly Horoscope 3 to 9 Aug 2025 मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में सौहार्द्र बना रहेगा। रिश्तों में नयापन आएगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। निवेश सोच-समझकर करें। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यों में आलस्य न करें। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग हैं। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। विवादों से दूर रहें।…
चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए मोहाली कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। इसके साथ ही, कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया की बैरक ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई 5 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी है। Punjab News : इस मामले में आरोपी बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद अगली सुनवाई 14 अगस्त को निर्धारित की गई है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा…
