मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Katrina Kaif’s baby : बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। कैटरीना के पति विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बच्चे के जन्म की घोषणा की। शादी के चार साल बाद कैटरीना और विक्की माता-पिता बने हैं। कैटरीना और विक्की ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारी खुशी का एक छोटा सा तोहफा आया है। ढेर सारे प्यार और कृतज्ञता के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। Katrina Kaif’s baby इससे पहले, 23 सितंबर 2025 को, दोनों ने घोषणा की थी कि…
Author: Vandna Verma
Today Horoscope for 7 Nov 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन मेष राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है, हालाँकि आज किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसमें आपकी जीत होने की संभावना प्रबल है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले कानूनी पहलुओं का विशेष रूप से ध्यान रखना आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा, व्यापार के मामले में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। वृष राशि / Horoscope for…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Three youth arrest in Jalandhar : जालंधऱ में होने वाली एक वारदात को रोकते हुए आपराधिक तत्वों पर कमिश्नरेट पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से वारदात टल गई है। दरअसल क्राइम ब्रांच की टीम ने गश्त के दौरान बस्ती दानिशमंदा के पास तीन युवकों को एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू करती है। एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक देसी कट्टा लेकर इलाके…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : बहुत से लोग मेथी के पानी का सेवन करके स्वास्थ्य लाभ हासिल करते हैं। हालांकि इसका सेवन डाक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। मेथी के पानी की बात करें तो जब हम रातभर मेथी के दानों को पानी में भिगो देते हैं, तो उनके सारे पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। सुबह खाली पेट यह पानी पीने से यह शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है। यही कारण है कि आयुर्वेद में बासी मुंह मेथी जल पीने की सलाह दी गई है। मेथी का पानी फाइबर से भरपूर होता है,…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- TV anchor rescued in Punjab : नवांगराव से अपहृत हमदर्द टीवी के एंकर गुरप्यार सिंह के अपहरण मामले में मोहाली पुलिस ने तीन निहंग सिंहों को नामजद कर उनमें से एक बलकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो निहंग सिंह हरदीप सिंह और जसकरन सिंह अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी सहित अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता मनप्रीत कौर, जो पत्रकार गुरप्यार सिंह की बहन हैं, ने 4 नवंबर को…
जालंधर ( वीकैंड रिपोर्ट)- Kids were doing stunts in a car in Jalandhar : जालंधर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नेशनल हाईवे पर एक कार में से दो बच्चे सन रूफ से बाहर निकल कर स्टंट बाजी कर रहे हैं। वीडियो बनाकर किसी राहगीर ने पुलिस को भेज दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार के नंबर से चालक की डिटेल्स को ट्रेस किया। जिसके बाद चालक को बुलाकर उसका चालान काट दिया। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि उच्च…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- AAP MLA Pathanmajra ordered to appear in court : रेप केस में फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक AAP विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। सनौर विधानसभा सीट से MLA पठान माजरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं पटियाला कोर्ट ने पठानमाजरा को पेश होने का आदेश दिया है। आदेश की समयावधि 12 नवंबर तक है। अगर पठानमाजरा 12 तक पेश नहीं होते हैं तो उन्हें भगोड़ा करार दिया जाएगा। दुष्कर्म के केस…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Protest in PU on November 10 : पंजाब विश्वविद्यालय में चल रहे पंजाब विश्वविद्यालय बचाओ मोर्चा के समर्थन में 10 नवंबर को किसान संगठन और पंजाब के वरिष्ठ राजनीतिक नेता विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय बचाओ मोर्चा में 10 नवंबर को पंजाब भर से लोग बड़ी संख्या में यहां जुटेंगे और केंद्र सरकार के सीनेट और सिंडिकेट को भंग करने के फैसले के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे। इसके अलावा, यह भी जानकारी मिली है कि 10 नवंबर को ही छात्र विश्वविद्यालय के चारों मुख्य द्वारों को बंद कर विश्वविद्यालय को बंद कर देंगे ताकि छात्रों…
फिल्लौर (वीकैंड रिपोर्ट) – Tragic accident in Phillaur : आज सुबह एक व्यक्ति के ट्रेन के हाई वोल्टेज तार को छूने की घटना घटी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन जब फिल्लौर में रुकी, तो एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन पर चढ़ गया और 25000 वोल्टेज के तार को छू लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। कर्मचारियों ने उसे एम्बुलेंस के ज़रिए प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालाँकि, गंभीर रूप से झुलसने के कारण उक्त व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Shock to Abdullah Azam Khan : अब्दुल्ला आज़म खान की फर्जी पासपोर्ट मामले में दायर याचिका खारिज कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज किया है। याचिका में मामले में दर्ज FIR को रद्द करने की मांग थी। जस्टिस एमएम सुंदरेश और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने इंकार किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश में दखल से इनकार किया। दस्तावेजों की जालसाजी कर फर्जी पासपोर्ट बनवाने से मामला जुड़ा हुआ है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान की ओर से दायर एक अन्य याचिका को खारिज कर…
