जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): माता चिंतपूर्णी मंदिर में मेलों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाने के बाद जालंधर में स्थित मकसूदा मंडी में HS कुकू बत्रा द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य लंगर का आयोजन किया गया। ये सेवा भाव से आयोजन लगातार 25 वर्षों से किया जा रहा है, जिसमें मंडी के स्थानीय निवासी भी तन-मन-धन से सहयोग करते हैं। श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित इस लंगर में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और माहौल पूरा भक्तिमय बना रहा। इस विशेष अवसर पर वार्ड नंबर 50 के काउंसलर और…
Author: Vandna Verma
जालंधर (विकैंड रिपोर्ट) Meritorious student award ceremony : 114 अगस्त, विद्या धाम जालंधर में सर्वहितकारी शिक्षा समिति का लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी को समर्पित मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ | इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रमोद जी ( उत्तर क्षेत्र सामाजिक समरसता प्रमुख ), विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री देशराज शर्मा, विद्या भारती पंजाब के संरक्षक जयदेव बातिश, प्रांत अध्यक्ष मेजर जनरल सुरेश खजूरिया (से.नि ), प्रांत संगठन मंत्री रजिंदर कुमार, प्रांत महामंत्री संदीप धूड़िया, वित्त सचिव विजय ठाकुर तथा विभिन्न विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्य, आचार्य, मेधावी छात्र एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे |…
Today Horoscope for 15 Aug 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों को आज प्रेम जीवन में नई उमंग और उत्साह नजर आएगा। रिश्ते में मधुरता आएगी। आपसी समझ रहेगी और पुराने मतभेद दूर होंगे और विश्वास गहरा हो पाएगा। अगर प्यार जताने का समय आएगा तो संकोच न करें, ऐसे में छोटे-छोटे प्रयास रिश्ते को और मजबूत बना देंगे। किसी रोमांटिक सरप्राइज की योजना भी हो सकती है। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) वृष राशि वाले आज…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मौसम के मिजाज बिगड़ने की फिर से एक बाद खबर सामने आ रही है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम और मानसूनी गतिविधियों के चलते उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी राज्यों तक मौसम उग्र हो सकता है। आपको बता दें कि दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा सहित कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली की चमक और तेज हवाओं की संभावना…
पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब को केंद्र सरकार एक बड़ा झटका मिला है, जो कि केंद्र द्वारा पंजाब के लिए ‘प्रधानमंत्री सड़क योजना’ का लगभग 800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट रद्द करना है। 31 मार्च को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी, लेकिन 1 जुलाई को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने पत्र जारी कर बताया कि जिन कार्यों के टेंडर या निर्माण शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें रद्द किया जाता है। आपको बता दें कि इस योजना के चलते पर्यावरण अनुकूल एफडीआर तकनीक से 64 सड़कों को अपग्रेड और 15 मीटर से ज्यादा लंबाई वाले 38 पुलों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): स्वतंत्रता दिवस से पहले सतर्कता बढ़ाते हुए, विशेष DGP रेलवे श्रीमती शशि प्रभा द्विवेदी के नेतृत्व में, पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर, संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री संदीप शर्मा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ, कमिश्नरेट जालंधर ने सिटी रेलवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन पर एक विशेष CASO (कासो) चलाया। ये सुरक्षा तैयारियाँ एक सुरक्षित स्वतंत्रता दिवस सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी व्यापक उपायों का हिस्सा हैं। 24 घंटे सतर्कता बनाए रखने के निर्देश इस अभियान के लिए कुल 290 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, जिन्हें तोड़फोड़-रोधी टीमों, दंगा-रोधी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल…
वीकैंड रिपोर्ट: SBI में अकाउंट रखने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। 15 अगस्त, 2025 से भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए Online IMPS ट्रांसफर पर शुल्क लागू करने की घोषणा कर दी है। फिलहाल, अभी तक इस सुविधा को बिना किसी परेशानी के मुफ्त में इस्तेमाल किया जा रहा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि IMPS एक रियल-टाइम फंड ट्रांसफर सेवा है। इसके जरिए 24 घंटे और साल के सभी दिनों में तत्काल पैसे भेजे जा सकते हैं और एक बार में ज्यादा से ज्यादा पांच लाख रुपये तक का लेन देन…
श्रीनगर (वीकेंड रिपोर्ट) Cloudburst in Kishtwar-Jammu : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले के चशोती इलाके में बुधवार सुबह बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना के वक्त क्षेत्र में श्री मच्छेल माता यात्रा चल रही थी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी बनी हुई थी। मौसम की अचानक मार ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। इस बीच, किश्तवाड़ से विधायक और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि…
जालंधर (विकैंड रिपोर्ट) Maa Baglamukhi Hawan : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान अमित अग्रवाल से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने दिव्य हवन यज्ञ में उपस्थित मां भक्तों को देश की आजादी की वर्षगांठ पर बधाई देते हुए संस्कृति के श्लोक का अनुसरण किया। ‘‘भूमे: गरीयसी माता,स्वर्गात् उच्चतर: पिता। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।।’’ उन्होंने अर्थात् समझाते हुए…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर करमजीत सिंह को 15 दिनों के भीतर व्यक्तिगत रूप से अकाल तख्त सचिवालय में उपस्थित होकर दक्षिण भारत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिख भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिवालय के प्रभारी बगीचा सिंह द्वारा कुलपति को इस संबंध में एक पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि आपको सूचित किया जाता है कि श्री अकाल तख्त…
