नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Sports News : भारत की बेटी नीरू ढांडा ने श्यामकेंट में चल रही 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला ट्रैप में एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता और टीम स्पर्धा में भी भारत को शीर्ष पर पहुंचाया। नीरू ने फाइनल में 43 अंक बनाकर कतर की बासिल रे (37) और आशिमा (29) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। पुरुषों के ट्रैप फ़ाइनल में भवनीश मेंदिरत्ता ने 45 अंक बनाकर रजत पदक जीता। चीन के निशानेबाज यिंग की (47) और पेंग्यू चेन (35) ने क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते।…
Author: Vandna Verma
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi flagged off the EV plant : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह हंसलपुर में मारुति सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही 100 से अधिक देशों के लिए इसके निर्यात की औपचारिक शुरुआत हो गई है। ये SUV न सिर्फ भारतीय बाजार के लिए, बल्कि जापान और यूरोप के साथ 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी। इसका पहला बैच आज से ही प्रोडक्शन लाइन से निकलना शुरू हो गया है। बता दें कि पीएम मोदी प्लांट से कारों से भरी एक मालगाड़ी सेवा को…
चित्रकूट (वीकैंड रिपोर्ट)- Jagadguru Rambhadracharya Clearification on Dispute : तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक साक्षात्कार के बाद फैले आक्रोश को शांत करने के लिए एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि विधर्मी शक्तियां सनातन धर्म को निर्बल बनाने के लिए तोड़ मरोड डालते हैं, संतों में भेद करते हैं। सभी को एक होकर हिंदू धर्म की रक्षा में तत्पर हो जाना चाहिए। जो मेरे लिए भ्रम फैलाया जा रहा है, गलत है। मैंने प्रेमानंद जी या किसी अन्य संत के लिए गलत टिप्पणी नहीं की है और न करूंगा। दरअसल, रामभद्राचार्य ने कहा था कि मैं…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Rain and landslide wreak havoc in Himachal : पंजाब और हिमाचल में बारिश कहर ढा रही है। हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप है। सात जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। भारी बारिश से मनाली के पतलीकूहल तक जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। मनाली में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से बाहंग क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट और चार दुकानें नदी में बह गईं। नदी का पानी आलू ग्राउंड और बाहंग में हाईवे तक पहुंच गया। प्रशासन ने रात में ही दोनों क्षेत्रों…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- 50 percent tariff will be imposed on India from tomorrow : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद भारत से आयात होने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ (आयात शुल्क) लगा दिया गया है। इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह टैरिफ कल से लगेगा। इसका मतलब है कि भारत से अमेरिका जाने वाले सामानों पर अब कुल 50% टैरिफ देना होगा, क्योंकि पहले से ही 7 अगस्त से 25% टैरिफ लागू है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत की ओर से रूस से तेल की लगातार खरीद नेशनल सिक्योरिटी के लिए चिंता…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Rain In Punjab : बारिश के कारण पंजाब के कई शहरों में हालात खराब हो चुके हैं। इस दाैरान कई अप्रिय घटनाएं सामने आ रही हैं। जैसे कि अजनाला से सटे सराय गाँव में आज सुबह एक गरीब परिवार के मकान की छत गिर गई, जिससे छत का मलबा जिस कमरे में गिरा, उसमें सो रहे परिवार के सदस्यों पर गिरने से बच्चों समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। वे बाल-बाल बच गए और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। मंगल सिंह ने बताया कि वह अपने घर में सो रहे थे कि आज सुबह…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – ED raids at former AAP minister Saurabh Bhardwaj house : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी की है। यह रेड अभी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साैरभ पर एक अस्पताल के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप है। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने जून में पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ आप सरकार के दौरान स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। बाद में यह मामला…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Smuggling through railways exposed : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर महंगी स्कॉच विस्की की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने लुधियाना से तस्करी कर जालंधर लाई गई जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल और रेड लेबल स्कॉच की बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह स्कॉच किसे सप्लाई की जानी थी, फिलहाल इसकी जांच जारी है। Smuggling through railways exposed : जी.आर.पी. थाने की पुलिस पार्टी ने इस महंगी शराब (स्कॉच) की तस्करी करने वाले 2 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर इनके पास से प्रीमियर ब्रांड ब्लैक…
फरीदकोट (वीकेंड रिपोर्ट) Road Accident News : कैथल के जैतो के पास रमेआना गांव के चार श्रद्धालु पिहोवा गुरुद्वारा साहिब दर्शन के लिए जा रहे थे, जब उनकी पिकअप ट्रक हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। इस दुर्घटना में नरिंदर सिंह सोढ़ी, काकू सिंह खालसा, हरकीरत सिंह और बाबा मक्खन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना ने इलाके में गहरा शोक और सदमा फैलाया है। Road Accident News : तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया…
खरड़ (वीकेंड रिपोर्ट) Gang exposed after encounter of Bhupinder Singh : खरड़ थाना सदर इलाके में पुलिस ने भूपिंदर सिंह नाम के बदमाश को एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 17 तारीख को भूपिंदर सिंह और उसके तीन साथियों ने तारा सिंह और खुशाल सिंह नाम के व्यक्ति से मारपीट कर उसकी गाड़ी छीन ली थी। पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि भूपिंदर सिंह की तलाश जारी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। Gang exposed after encounter of Bhupinder Singh : आज चौथे बदमाश भूपिंदर सिंह के…
