लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) – Car accident in Ludhiana : लुधियाना से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि बेटी की डोली रवाना करने के बाद घर लाैट रहे परिवार की कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में माता-पिता और माैसी की माैत हो गई। हादसा ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। कार में दुल्हन के माता‑पिता अशोक कुमार नंदा और किरण नंदा, चाची रेनू बाला, मोहन कुमार नंदा और शर्मीली नंदा सवार थे। टक्कर में अशोक नंदा, किरण नंदा और रेनू बाला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत…
Author: Vandna Verma
ढाका (वीकैंड रिपोर्ट) – Khaleda Zia condition is critical : बांग्लादेश की तीन बार की प्रधानमंत्री और राष्ट्रवादी पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया का स्वास्थ्य नाजुक स्थिति में है। खालिदा को ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन की पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ढाका पहुंची और रात में अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया में शामिल हो गई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खालिदा जिया के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने X पर लिखा- “बांग्लादेश के लिए जीवन में लंबे समय से योगदान देने वाली बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- CHETNA Project Events : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के ग्रीन मॉडल टाउन, नूरपुर रोड और कपूरथला रोड कैंपस ने जिला प्रशासन एवं डीसी कार्यालय, जालंधर द्वारा आरंभ किए गए चेतना प्रोजेक्ट में 26 से 28 नवंबर 2025 तक उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कीं और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। चेतना प्रोजेक्ट एक जागरूकता एवं कौशल-विकास आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों से परे जीवनोपयोगी ज्ञान एवं कौशल प्रदान कर सशक्त बनाना है। यह वित्तीय साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सक्रिय नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण आयामों पर केंद्रित है,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- School winter vacation : वर्ष 2025 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होते ही देशभर में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ कई राज्यों में शीतलहर का असर दिखने लगा है। हर साल की तरह इस बार भी दिसंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा किए जाने की संभावना है। स्टूडेंट्स और अभिभावकों के लिए यह समय खास होता है, क्योंकि वे सालभर की पढ़ाई से कुछ दिनों का ब्रेक लेकर परिवार के साथ समय बिताने की योजना बनाते हैं। ऐसे में दिसंबर में पड़ने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- WhatsApp Web logout rule : दूरसंचार विभाग ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए नियम लागू किए हैं। इसके तहत ‘व्हाट्सएप वेब’ और अन्य वेब-आधारित प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को हर छह घंटे में लॉगआउट होना होगा। दूरसंचार विभाग ने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं कि वेब-आधारित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, अराटाई, स्नैपचैट और शेयरचैट अब सीधे यूजर्स की सिम से जुड़े होंगे। इसका मतलब यह है कि जब तक यूजर की सिम फोन में मौजूद होगी, तब तक ही ये ऐप्स काम करेंगे। सिम हटाने या निष्क्रिय होने पर ऐप्स की सर्विस उपलब्ध…
Today Horoscope for 02 Dec 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरापूरा रहेगा। आप कामों को जल्दबाज़ी में पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे कुछ गलतियाँ होने की संभावना है। आज खर्चों में बढ़ोतरी भी दिख रही है। पारिवारिक जीवन में हल्की उथल-पुथल हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Dharmendra funeral reason : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने पूरे फिल्म उद्योग को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके अचानक चले जाने से प्रशंसकों में मायूसी है। सबसे बड़ी पीड़ा यह रही कि फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को आखिरी विदाई भी नहीं दे सके, क्योंकि अंतिम संस्कार बेहद जल्दबाज़ी में कर दिया गया। अब उनकी पत्नी और बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने इस फैसले के पीछे छुपे दर्दनाक कारण का खुलासा किया है। आखिरी दिनों की हालत बेहद खराब थी – हेमा मालिनी यूएई के फिल्ममेकर हामद अल रेयामी ने सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी से अपनी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): James Cameron new movie : हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी Avatar के अगले अध्याय ‘Avatar: Fire and Ash’ के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। दुनिया भर में महीनों से चल रही एक्साइटमेंट अब भारत में भी चरम पर है। फिल्म 19 दिसंबर को ग्लोबली रिलीज होने वाली है और इसे साल की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय रिलीज माना जा रहा है। ताज़ा अपडेट के अनुसार, भारत में 5 दिसंबर से एडवांस बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि IMAX और Dolby Vision फॉर्मेट्स के लिए बुकिंग की तैयारियां थिएटर चेन ने पहले…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Gold–Silver Price : सप्ताह की शुरुआत के साथ ही कीमती धातुओं के दामों में उछाल देखने को मिला है। सोमवार सुबह चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली, जबकि सोना भी मजबूत हुआ है, हालांकि सोने की बढ़त चांदी की तुलना में कम रही। सुबह करीब 10:20 बजे सोने में 967 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 3000 रुपये प्रति किलो का उछाल आया। Gold Price Today: कितने पर पहुंचा सोना? सुबह 10:30 बजे तक एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव1,27,980 प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 967 की बढ़त दर्शाता है। आज का लो…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Samantha Ruth Prabhu wedding : साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु ने फैंस को बड़ा सरप्राइज़ दिया है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड और डायरेक्टर राज निदिमोरू से दूसरी शादी कर ली है। कपल ने 1 दिसंबर 2025 को बेहद निजी समारोह में विवाह किया, जिसकी तस्वीरें समांथा ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत समांथा ने शादी के मौके पर पारंपरिक लाल साड़ी, चोकर नेकलेस, मैचिंग बैंगल्स और गजरे से सजे हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया। उनका ब्राइडल अवतार फैंस को बेहद पसंद आया है।…
