टोक्यो (वीकैंड रिपोर्ट) – PM Modi reached Japan : दो दिवसीय दाैरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान पहुंचे हैं। भारतीय समय के अनुसार, सुबह 5:40 बजे पीएम मोदी हानेडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक फोरम में कहा कि भारत और जापान की दोस्ती में दोनों देशों के व्यापारिक संबंध बेहद अहम तत्व हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है और भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पिछले 11 वर्षों में हमारी नीतियों में बड़े…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Public-Policy Internship : जिला प्रशासन द्वारा संचालित पब्लिक-पॉलिसी इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत आज तीसरे बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इंटर्न्स के साथ संवाद किया, उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरणादायक संदेश देते हुए शुभकामनाएं दीं। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम युवाओं को नीतिगत प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है। Public-Policy Internship : यहां जिला प्रशासकीय परिसर में इंटर्नस के साथ एक बैठक के दौरान, डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि लोक-नीति इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, सीटी…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट) – Cloud burst again in Uttarakhand : बारिश और भूस्खलन ने उत्तराखंड में तबाही मचाई हुई है। चमोली जिले में एक बार फिर बादल फटा है और केदारघाटी के लवारा गांव में पुल बहने से छेनागाड़ क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो गई है। देवाल के मोपाटा में बादल फटने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें 2 व्यक्ति तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं। विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल की सूचना प्राप्त है। इसके आवास भी गोशाला दबने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें लगभग 15 से 20 जानवर दबने की सूचना प्राप्त…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट)- Hateful comments against PM Modi : दरभंगा में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कथित तौर पर पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला था। घटना के बाद इस मामले में सिमरी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई…
Today Horoscope for 29 Aug 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों का आज आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) वृष राशि वाले आज ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला…
Railway (वीकैंड रिपोर्ट): यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा एक खास घोषणा की गई है। कुल छह ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं और ये सूचना उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय द्वारा जारी की गई है। These trains have been restored: ये ट्रेनें हुईं फिर से बहाल आपको बता दें कि ये ट्रेनें कुछ कारणों से रद्द या आंशिक रूप से रद्द चल रही थी, लेकिन अब ये पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी और अपनी निर्धारित यात्रा पूरी करेंगी। बहाल की गई ट्रेनों का संचालन 27 अगस्त 2025 से शुरू हो…
Schools Closed in Jammu Kashmir (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि राज्य में स्कूल 30 अगस्त तक बंद रहेंगे, वहीं अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में भी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इन क्षेत्रों में खराब मौसम के बीच छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जोधपुर में स्कूल और कॉलेज बंद आपको बता दें कि जोधपुर में भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए, जिला प्रशासन ने गुरुवार को स्कूल और कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया। वहीं,…
Pakistan Floods 2025 (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण लगभग 2,00,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। आपदा अधिकारियों द्वारा रावी, सतलुज और चिनाब नदियों में “अत्यधिक तेज़” बाढ़ की चेतावनी दिए जाने के बाद बचावकर्मियों ने नावों के ज़रिए निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया। कई ज़िलों ने मदद के लिए सेना बुलाई है। 800 से ज्यादा लोग गंवा चुके अपनी जान जानकारी के अनुसार ये घटना पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा भारत को चेतावनी दिए जाने के बाद हुई है, जिसमें कहा गया था कि वह ऊपरी हिस्से में स्थित प्रमुख…
Flood situation in Punjab (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के आठ जिलों – पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर – में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, क्योंकि जिला प्रशासन सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की मदद से राहत और बचाव अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार राज्य के सात जिलों में बाढ़ से लगभग 518 गाँव प्रभावित हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि गुरदासपुर में 150 गाँव, कपूरथला में 115 गाँव, अमृतसर में 100 गाँव, फिरोजपुर में 65 गाँव, तरनतारन में 50 गाँव, पठानकोट में 23 गाँव और फाजिल्का जिले…
Minneapolis Shooting (वीकैंड रिपोर्ट): बुधवार यानि 27 अगस्त को अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में एक कैथोलिक स्कूल में आतंकी हमला हुआ। FBI ने जांच पर बताया कि गोलीबारी आतंकी वारदात से जुड़ी है और इसके पीछे घरेलू आतंकवाद और धार्मिक नफरत है। जानकारी के अनुसार गोलीबारी से स्कूल में हड़कंप मचा और प्रार्थना करते समय चर्च की खिड़कियों से अंदर बैठे बच्चों पर गोलियां बरसाईं गई थीं। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई और लगभग 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। चौंकाने वाली बात ये है कि हमले के बाद हमलावर ने खुद भी गोली मारकर…
