बीजिंग (वीकैंड रिपोर्ट)- China Victory Parade : चीन के विक्ट्री डे परेड हर बार की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाई रही। इस परेड में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन मौजूद रहे। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (XI Jinping) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बगैर कहा कि हम किसी के धौंस दिखाने से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि इंसान एक ही प्लैनेट पर रहते हैं इसलिए हमें मिलकर काम करना चाहिए और मिलजुलकर शांति से रहना चाहिए। यह दुनिया वापस जंगल राज में नहीं…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan will visit Punjab tomorrow : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कृषि मंत्री से फ़ोन पर बात की। केंद्रीय मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और किसानों व आम लोगों से मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री कल सुबह अमृतसर पहुँचेंगे, जहाँ वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और लौटने के बाद कृषि मंत्री, पंजाब और केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाब के साथ है और हर संभव मदद करेगी।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Raghav Chadha allocates Rs 3.25 crore from MP fund : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए सांसद निधि से 3.25 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। गुरदासपुर ज़िले में बाढ़ सुरक्षा तटबंधों की मज़बूती और मरम्मत के लिए 2.75 करोड़ रुपये और अमृतसर ज़िले में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि एक-एक रुपया पंजाब की सेवा और पुनर्निर्माण में जाएगा और मैं इस मामले को संसद में उठाऊँगा और केंद्र सरकार से अधिकतम सहायता की अपील करूँगा।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- GST Council Meeting : दिल्ली में आज से दो दिन की GST परिषद की बैठक होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। बैठक में GST रिफॉर्म पर फैसला लिया जाएगा। मौजूदा जीएसटी स्लैब में बदलाव 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में होने वाली सबसे बड़ी घोषणा हो सकती है। काउंसिल द्वारा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत जीएसटी स्लैब को पूरी तरह से समाप्त करके जीएसटी स्लैब में बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद है। इससे 12 फीसदी वाले ज्यादातर वस्तुएं और सेवाएं 5 फीसदी और 28 फीसदी वाली वस्तुएं और सेवाएं…
शिमला (वीकैंड रिपोर्ट)- Rain and landslide wreaked havoc in Himachal : बारिश और भूस्खलन ने हिमाचल में तबाही मचाई हुई है। बुधवार सुबह 10:00 बजे सात नेशनल हाईवे सहित 1162 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 2477 बिजली ट्रांसफार्मर व 720 जल आपूर्ति योजनाएं ठप हैं। सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में मंगलवार शाम को अचानक हुए भीषण भूस्खलन ने पूरे इलाके को दहला दिया। चंद सेकंड में पहाड़ी से आए मलबे की जद में दो मकान आ गए और दो परिवारों के सदस्य मलबे में दफन हो गए। इनमें से तीन के शव मंगलवार को बरामद हो गए थे। बुधवार को…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – All schools and colleges in Punjab will remain closed till September 7 : लगातार हो रही बारिश और बाढ़ को देखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 7 सितंबर तक छुट्टियों की घोषणा की है। पहले यह छुट्टियां 3 सितंबर तक घोषित थी लेकिन अब इन्हें बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में लगभग 3.75 लाख एकड़ कृषि भूमि खासकर धान के खेत, पानी में डूबे हुए हैं, जिससे फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा, भारी संख्या में पशुधन के नुकसान…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Flood In Delhi : देश के कई राज्य बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी ने खतरे की घंटी बजा दी है। यमुना के बिल्कुल निचले इलाकों में पानी भर गया। हथिनीकुंड बैराज से जिस तरह हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, उससे अगले दो दिनों में जलस्तर 207 मीटर तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। आसपास के घरों में यमुना का पानी घुस गया है। बाढ़ की स्थिति के बीच बुधवार को दिल्ली के PWD…
सुंदरबनी (वीकैंड रिपोर्ट)- The roof of a house collapsed : राजौरी जिले के सुंदरबनी के कांगड़ी इलाके में भारी बारिश के कारण दुखद घटना घटी, जहाँ एक कच्चा मकान गिरने से माँ-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात अचानक मकान ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज…
ब्यास (वीकैंड रिपोर्ट)- The water level of Beas decreased : पिछले कुछ दिनों से पंजाब भर में नदियां रिकॉर्ड स्तर पर बह रही हैं और नदी के पानी के प्रभाव से अलग-अलग जगहों की अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं। ताजा स्थिति की बात करें तो ब्यास नदी का जलस्तर आज पहले के मुकाबले कम हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिकारी उमेद सिंह ने बताया कि इस सीजन में ब्यास नदी का सबसे अधिक जलस्तर नदी में लगे गेज के अनुसार 743.60 मापा गया, जिसका डिस्चार्ज लेवल 2 लाख 35000 तक पहुंच गया था और सुबह 9 बजे यह 742.50…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab declared a disaster-hit state : पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे पंजाब को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है। मुख्य सचिव सिन्हा ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है और इसके तहत अब सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 1200 से ज़्यादा गाँव प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही घग्गर नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। जिला मजिस्ट्रेट को अधिकार दिए गए हैं कि अगर किसी क्षेत्र में बाढ़…
