फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान से आ रही हेरोइन की सबसे ज्यादा मार प्रदेश को पड़ रही है। सूबे में अधिकांश नौजवान नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशे से बचाने के लिए पंजाब सरकार एक स्कीम (ईच वन टीच वन) शुरू करने जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक सरकारी मुलाजिम एक नशेड़ी व्यक्ति को गोद लेकर उस पर नजर रखेगा और उसे नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेगा। हाल ही में चंडीगढ़ में डॉक्टरों की बैठक में योजना पर विचार-विमर्श किया गया है। डॉक्टरों का मानना है कि शहीदी दिवस 23 मार्च वाले दिन योजना की…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के मद्देनजर पंजाब सरकार ने बड़े फैसले लिये हैं। 31 मार्च को रिटायर हो रहे तमाम सरकारी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिटायरमेंट को 30 सितंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। वहीं पंजाब की तमाम प्राइवेट और सरकारी बसों में हैंड सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया। साथ ही तमाम मंत्रियों को तमाम जिलों के लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ संपर्क में रहने और जरुरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): स्थानीय सत करतार नगर में चोरों ने आज सोमवार सुबह 4:00 से 5:00 के बीच दो दुकानों में हाथ की सफाई दिखाते हुए अपना निशाना बनाया। इस संबंध मे करतार कन्फेक्शनरी के मालिक ने बतायाा कि वह रात को 11:00 बजे दुकान बंद करके गए थे। प्रात: 5:00 बजे शंभू नामक व्यक्ति का उन्हें फोन आया। दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। दुकान पर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों चार पांच पेटी कोल्ड ड्रिंक की उड़ा ली हैं। साथ ही हैप्पी प्रोविजनल स्टोर पर चोरों ने नगदी और राशन का सामान चोरी किया है। हालांकि…
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट): कमलनाथ सरकार की 10 दिन लाइफलाइन बढ़ गई है। कोरोना का हवाला देकर विधानसभा अध्यक्ष ने 26 मार्च तक के लिए कार्यवाही को स्थगित कर दिया है। यानी आज बहुमत परीक्षण नहीं हुआ। इससे पहले राज्यपाल लालजी टंडन पूरा अभिभाषण पढ़े बिना सदन से चले गए। उन्होंने कहा कि सभी शांतिपूर्वक तरीके से अपने दायित्वों का पालन करें। राज्यपाल लालजी टंडन ने अपने अभिभाषण में कहा कि सभी सदस्यों को शुभकामना के साथ सलाह देना चाहता हूं कि प्रदेश की जो स्थिति है, उसमें अपना दायित्व शांतिपूर्ण तरीके से निभाएं। लालजी टंडन ने जैसे ही अपनी बात…
मेष: इस सप्ताह के शुरूआत के दो दिनों में आप किसी व्यक्ति से पहली दफा मिलकर प्रसन्न रहेंगे। आप उनकी सफलता से प्रेरित रहेगी। आप का ध्यान इस तरफ रहेगा कि ऐसा क्या किया जाए कि आने वाले समय में लाभ अधिक रहे। आपके पराक्रम में वृद्धि की स्थिति रहेगी। इस दौरान आप भाग्यशाली रहेगी। कार्य क्षेत्र में विरोधी पक्ष आपको नीचा दिखाने की कोशिश में रहेंगे। हालांकि आपकी सेहत इस दौरान कुछ गिरी रहेगी। जिससे आपको उपचार लेने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह के बाकी के दो दिनों में आपकी आशाएं न केवल प्रबल रहेगी। बल्कि आशा से कहीं…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने से भारी तबाही की खबर है। यहां बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। वहीं गेहूं, चना, आलू, मटर और मसूर की 60 फीसदी फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं। बता दें कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर में छह-छह, जौनपुर और बाराबंकी में तीन-तीन, सोनभद्र में दो और वाराणसी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, चंदौली, कानपुर देहात, मिर्जापुर और बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि…
पुणे (वीकैंड रिपोर्ट): चीन से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस का असर अब भारत में दिखाई देने लगा है। भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 82 लोग इस गंभीर वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना वायरस के खौफ के चलते लोगों ने चिकन से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। हालात ये हो चुके हैं महाराष्ट्र के पुणे में मुर्गी पालन करने वाले 10 रुपये में जिंदा मुर्गा बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में मुर्गी पालन का बिजनेस करने वालों को…
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस ने जहां पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है, तो वहीं गुजरात के संतरामपुर के प्रतापपुरा इलाके में घोड़ों में ग्लेंडर नामक वायरस देखने को मिला है। ये वायरस इतना भयावह होता है कि ये सिर्फ हवा से फैलता है और जानवरों से इंसान में फैलने में वक्त नहीं लगता। जानवर के पास जाने से ये वायरस इंसान में फैलता है। दरअसल, एक घोड़े की अचानक तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच की गई तो घोड़े में ग्लेंडर नामक वायरस पाया गया। इलाज के दौरान ही घोड़े की मौत हो गई।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कांग्रेस पार्टी में लगातार हाशिए पर आए नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया से नई पारी की शुरुआत की है। सिद्धू ने खुद का यूट्यूब चैनल बनाया है। लंबे वक्त से खामोश बैठे पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर जोरदार वापसी करने का ऐलान किया है। नवजोत सिंह सिद्धू के दफ्तर की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है। सिद्धू की ओर से जारी किए गए नए यूट्यूब चैनल जीतेगा पंजाब के बारे में खुद सिद्धू एक वीडियो में बता रहे हैं और कह रहे हैं कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में अपना पांव पसारता जा रहा है। भारत में भी रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के जनकपुरी में महिला की मौत के साथ भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दो हो गई, जबकि इससे संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार देश में यह महामारी अभी दूसरे स्टेज में है और इसे रोकने के लिए सरकार ने ठोस कारगर कदम नहीं उठाए तो स्थिति बिगड़ सकती है। भारतीय स्वास्थ्य शोध परिषद (आईसीएमआर) के…
