नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज दिल्ली में फंसे 21 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से पटना, बिहार भेजा। संजय सिंह ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि सांसद के तौर पर मुझे एक साल की फ्लाइट की जो राशि मिलती है उसका इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों को पटना भेजने में करूंगा। आज 21 लोग पटना जा रहे हैं, गुरुवार को 12 लोग जाएंगे। बहुत साथियों ने इसमें सहयोग किया है। गुरुवार को एक अलग विमान से 180 प्रवासी मजदूरों को पटना भेजेंगे।
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस संकट के बीच आज एक बार फिर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर ये बैठक हुई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई ये बैठक दो घंटे तक चली, जिसमें वरिष्ठ मंत्रियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दो अध्यादेशों को मंजूरी दी गई है। इनमें आवश्यक वस्तु अधिनियम, एपीएसी अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब किसान सीधे अपनी फसलें बेच सकेंगे, अब देश में किसानों के लिए एक देश एक बाजार होगा। इन फैसलों के बारे में शाम चार…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। जालंधर के टैगोर नगर निवासी 64 वर्षीय महिंद्रपाल की कोरोना वायरस ने जान ले ली है। जानकारी के अनुसार जालंधर के कोरोना पाजिटिव महिंद्रपाल स्थानीय डीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। आज प्रात: उनका कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): चक्रवात निसर्ग 120 किमी/घंटे की रफ्तार के साथ अलीबाग तट से टकरा गया है। इसी के साथ अलीबाग में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। कई जगह पेड़ उखड़कर गिरे पड़े हैं। अब यह तूफान मुंबई की ओर बढ़ रहा है। वहीं समुद्र में तेज लहर के चलते रत्नागिरी में जहाज में फंस गया। बीएमसी ने लोगों से घर पर रहने की अपील करके हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। तूफान के चलते महाराष्ट्र में दो दिन तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन भी सीमित कर…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): इलाहाबाद हाई कोटज़् की लखनऊ बेंच ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी। दरअसल, याचिकाकतार्ओं ने सहायक शिक्षकों के घोषित रिजल्ट में कुछ प्रश्नों की सत्यता पर सवाल उठाए थे। इस पर सुनवाई करते हुए कोटज़् ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी। आदेश जस्टिस आलोक माथुर की बेंच ने दर्जनों याचिकाकतार्ओं की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करके जारी किया। इससे पहले हाई कोर्ट ने 1 जून को अपना आदेश सुरक्षित किया था, जिसे आज सुनाया गया। कोर्ट…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया है। बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ में पुलवामा जिले के कंगन इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह पुलवामा के कंगन इलाके की घेराबंदी की। वहां तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा दारा भावगत गोचर में होंगे। जिससे आपको आज द्रव्य लाभ एवं घर परिवार का सुख होगा। यदि आप किसी बड़े पद में हैं तो आपको आज सम्मान प्राप्त होगा। कारोबारी जीवन में खुशी होगी। किन्तु विदेश एवं निवेश के मामलों में किसी संस्था के ऊपर आप उसकी मनमानी का आरोप लगा सकते हैं। वृषभ: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपके पूर्व के और आज के ताजा प्रयासों को आथिज़्क सफलता में तब्दील करने वाले होगे। यानी आपको आज धन लाभ होगा। और विदेश एवं निवेश में अच्छे लाभ…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली सांसद और ऐक्टर मनोज तिवारी को बड़ा झटका लगा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इसके साथ छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष विष्णुदेव साय को नियुक्त किया। मनोज तिवारी को पद से क्यों हटाया गया इसके पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। मनोज तिवारी को हटाकर बीजेपी ने जिसे दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है उनका नाम आदेश गुप्ता है। आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी…
मुजफ्फरपुर (वीकैंड रिपोर्ट): मोहब्बत अपने ख्वाब को हकीकत में बदलने के लिए किसी भी दीवार को गिराने के लिए तैयार रहती है। उसे न सामाजिक ताने-बाने की फिक्र होती है और न ही कानून का डर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। पुलिस के तमाम आलाधिकारी समेत पूरा महकमा तब हैरान रह गए, जब दो लड़कियां एक दूसरे से शादी करने की जिद को लेकर एसएसपी के दफ्तर में पहुंच गईं। दोनों लड़कियों को देखकर वहां का माहौल अजीब हो गया। पुलिस वालों से लेकर आम और खास में चर्चा और कानाफूसी शुरू हो गई।…
करीमगंज (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी के बीच असम के कई इलाकों में लैंडस्लाइड (भू-स्खलन) हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कम से कम 20 लोगों के मरने की खबर है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण करीमगंज, सिल्चर और हैलाकांडी में लैंडस्लाइड हुआ। इस दौरान हैलाकांडी में 7 और करीमगंज जिले में 6 लोगों की मौत हुई है। ज्यादातर मृतक दक्षिणी असम के तीन अलग-अलग जिलों में तीन अलग-अलग परिवारों से हैं। मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं। फिलहाल…
